Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेष, मिथुन सहित ये राशि के जातक आज शुभ योग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल…
    समाचार

    मेष, मिथुन सहित ये राशि के जातक आज शुभ योग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल…

    By Tv 36 HindustanMay 11, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 11 मई का राशिफल बता रहा है कि ग्रह गोचर का संयोग ऐसा बना है कि आज मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों को भाग्य लाभ का मौका प्रदान कर रहा है। चंद्रमा का गोचर आज दिन तुला राशि में हो रहा है जहां चंद्रमा पर मंगल और सूर्य एवं बुध की दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में आज धन योग, मालव्य योग सहित कई शुभ योग बने हुए हैं जिससे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि सूर्य बुध की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण और अनुकूल रहेगा। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हें। आज किसी के सहयोग से आपको व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। संतान का स्वास्थ्य को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। कल संगीत में आपकी रुचि आज बढेगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।
    वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके खर्च आज बढेंगे। वैसे आज आपकी कमाई भी बनी रहेगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। सुख के साधन आपको प्राप्त होंगे। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

    मिथुन राशि के जातक आज मौज मनोरंजन के मूड में रहेंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। आप अपनी बातों और शरारतों से आज परिवार में खुशी बनाए रख पाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए उन्हें कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको आज मौका मिलेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत नरम है तो आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। आपको आज छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि के जातक आज भावुक रह सकते हैं। शरीर में दर्द और थकान भी आप आज महसूस कर सकते हैं। ऐसे किसी भी काम से बचें जिसमें बहुत अधिक शारीरिक परिश्रम की आवश्यकता हो। आपको आज खानपान के साथ ही पर्याप्त आराम पर भी ध्यान देना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक वक्त बिताएंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में मामला कुछ उलट होगा, जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

    सिंह राशि के लिए आज का दिन कारोबार और कामकाज के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन सेहत के मामले में आपको आज ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है उनको विशेष रूप से अपना ख्याल रखना होगा। वैसे आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा भी आज बढेगा और नए दोस्त बना सकते हैं। आज आपके पास अपनी कमाई बढाने के लिए किसी योजना पर भी विचार कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके हर काम में सहभागी और सहयोगी रहेगा जिससे आपको आज फायदा मिलेगा। पिता से भी आप आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    कन्या राशि लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से लाभ पाने का रहेगा। आपको आज पिता और माता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज किसी बात को लेकर मानसिक दबाव भी रहेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में आप आज जोखिम लेने से बचें। आप सुखद और मनोरंजक शाम का आनंद ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति हैं तो उनकी सेहत को लेकर चिंता होगी।

    तुला राशि में चल रहे चंद्रमा आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। भाई बहनों की आप आज मदद कर सकते हैं। वैसे आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आज आप अपनी बात को सही साबित करने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ वाद विवाद भी कर सकते हैं। काम का दबाव आपके ऊपर आज बना रहेगा। सुख साधनों की चाहत भी बढेगी। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितार बताते हैं कि आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। आपको आज किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में समय और धन भी खर्च करना होगा। आपको आज लव लाइफ में वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपका प्रेमी आपसे आज नाराज हो सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। प्रेमी आपसे दूर है तो लंबी बातचीत हो सकती है।

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके व्यवहार और व्यक्तित्व में आज निखार आएगा और आपको आज इसका फायदा मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आज विशेष रूप से आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय के बाद अपने दोस्त से मिलने का आपको आज मौका मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग मिलेगा। आज आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलेगा।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन सुख और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी जिससे आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आपको आज खानपान में संयम रखना होगा। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल तो रहेगा लेकिन बच्चों की सेहत और उनकी किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में आप आज भाग ले सकते हैं। किसी दोस्त की मदद से भी आपको आज फायदा हो सकता है।

    कुंभ राशि के जातक आज आज उलझन और परेशानी से निकल पाएंगे जिससे मन को राहत मिलेगी। दिन का पहला भाग आज थोड़ा सुस्त रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। बिजली के उपकरण से संबंधित काम में आपको आज लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से बातचीत करके आपको आज खुशी मिलेगी। कोई टल रहा काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और रोमांटिक समय बिता पाएंगे।

    मीन राशि के लोगों को आज घर के बड़ों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में भी आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। धर्म कर्म आध्यात्मिक विषयों में आपकी आज रुचि बढेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपका प्रभाव सम्मान भी बढेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप आज किसी नए काम को शुरू भी कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी।

    Post Views: 1,530

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन आग उगलेगी धरती, जानें क्या करें, क्या नहीं…
    Next Article बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश से गर्मी से राहत, IMD का येलो अलर्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?