नई दिल्ली:– डायबिटीज के मरीजों अक्सर ऐसा कहा जाता है कि उन्हें ज्यादा चीनी या अन्य मीठे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मीठी चीजें तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ाती हैं। यह सच है कि मीठा डायबिटीज का एक कारण है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शुगर के मरीज मीठा नहीं खा सकते।
जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट प्रियंका शेहरावत का मानना है कि ज्यादा मीठे की बजाय इस बात पर जोर देना चाहिए कि डायबिटीज के मरीज ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।
डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपके घर में कोई शुगर का मरीज है, तो आपको पता होना चाहिए कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड का क्या मतलब होता है और इनके बीच क्या अंतर होता है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब होता है कि किसी चीजो को खानेपीने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल कितनी तेजी से बढ़ता है। इससे यह पता चलता है कि किसी भी चीज को खाने के बाद आपका ब्लड शुगर कितना और कहां तक बढ़ सकता है।
