Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मौत के बाद नहीं पहले ही तय हो जाता है व्यक्ति का अगला जन्म, गरुड़ पुराण में बताया है ऐसे होता है पुनर्जन्म…
    समाचार

    मौत के बाद नहीं पहले ही तय हो जाता है व्यक्ति का अगला जन्म, गरुड़ पुराण में बताया है ऐसे होता है पुनर्जन्म…

    By Tv36 HindustanApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म से जुड़े कई रहस्यों का वर्णन मिलता है। हिंदू धर्म में जीवन और मृत्यु को एक निरंतर चक्र माना गया है, जहां आत्मा एक शरीर छोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है। इस गूढ़ विषय को समझाने के लिए गरुड़ पुराण को बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि इंसान के कर्म ही उसके अगले जन्म और मिलने वाली सजा को तय करते हैं। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अगला जन्म अचानक नहीं मिलता। मृत्यु के बाद आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।
    मृत्यु से पहले ही तय होता है अगला जन्म

    गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ जी के संवाद से यह साफ पता चलता है कि इंसान का अगला जन्म मृत्यु के बाद अचानक तय नहीं होता। बल्कि उसके जीवनभर के कर्म और अंतिम समय की सोच मिलकर पहले ही तय कर देते हैं कि उसे किस योनि में जन्म मिलेगा और किस तरह का जीवन मिलेगा।

    धर्म का अपमान करने वालों की सजा

    इस ग्रंथ में बताया गया है कि जो लोग धर्म, वेद और भगवान का मजाक उड़ाते हैं या पूरी तरह भोग विलास में डूबे रहते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद कड़ा दंड मिलता है। ऐसे लोगों को अगले जन्म में कुत्ते की योनि मिलने की बात कही गई है, जहां उन्हें अपमान और अभाव भरा जीवन जीना पड़ता है।

    मित्र के साथ धोखा करने वालों का दंड

    गरुड़ पुराण में मित्रता को बेहद पवित्र रिश्ता माना गया है। लेकिन जो लोग अपने स्वार्थ के लिए दोस्तों के साथ विश्वासघात करते हैं, उनके लिए सख्त सजा बताई गई है। ऐसे व्यक्ति को अगले जन्म में गिद्ध की योनि मिलती है, जो दूसरों के अवशेषों पर निर्भर रहता है और यह उसके लालच और विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है।

    दूसरों को छलने वालों की सजा

    जो लोग झूठ बोलकर, धोखा देकर या चालाकी से दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें भी अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोगों को अगले जन्म में उल्लू की योनि मिलती है, जिसे अज्ञान और भ्रम का प्रतीक माना जाता है।
    इस ग्रंथ में यह भी बताया गया है कि इंसान के जीवन का आखिरी समय बहुत अहम होता है। अगर मृत्यु के समय मन शांत और ईश्वर में लगा हो, तो बेहतर जन्म मिलता है। वहीं लालच, क्रोध या नकारात्मक सोच के साथ मृत्यु होने पर आत्मा को निचली योनियों में जाना पड़ता है।

    84 लाख योनियों का रहस्य

    गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि आत्मा को शरीर छोड़ने के बाद अपने कर्मों का पूरा हिसाब देना पड़ता है। गरुड़ पुराण में 84 लाख योनियों का जिक्र मिलता है, जिनमें मनुष्य जीवन को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। अच्छे कर्म करने पर आत्मा को उच्च जन्म मिलता है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को निचले स्तर के जीवन में जाना पड़ता है।

    Views: 690
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनांदघाट एनीकट के कार्यों के लिए करोड़ो रुपये की स्वीकृत…
    Next Article पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…

    November 6, 2026

    भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

    November 6, 2026

    आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…
    • भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…
    • मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…
    • आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…
    • सिंह के रोजगार में वृद्धि तो कन्या राशि को होगा आकस्मिक धन लाभ, जानें आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?