Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमृत सरोवर बना भ्रष्टाचार सरोवर, ग्रामीण बोले नहीं मिला अमृत,मिला सिर्फ धोखा..
    News

    अमृत सरोवर बना भ्रष्टाचार सरोवर, ग्रामीण बोले नहीं मिला अमृत,मिला सिर्फ धोखा..

    By Tv 36 HindustanMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत कुंवारपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत 7.88 लाख रुपये जारी तो हुए लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य जमीन पर कहीं नजर ही नहीं आता है. पूर्व सरपंच और सचिव पर आरोप हैं कि बिना एक ईंट रखे लाखों रुपये की राशि डकार गए.

    ‘कागजों में सरोवर, हकीकत में गड्ढा तक नहीं’: ग्रामीण राजेश कुमार बैगा ने बताया,”फाइलों में पेवर ब्लॉक, जल निकासी, फेंसिंग सब कुछ बन चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत में कुछ भी नहीं है. सिर्फ खानापूर्ति कर पैसा निकाल लिया गया.

    उपसरपंच ने लगाए गंभीर आरोप: उपसरपंच रामाश्रय पांडे ने साफ आरोप लगाया कि, ”पूर्व सरपंच और सचिव ने जनपद के अधिकारियों से सांठगांठ कर राशि निकाल ली. ये पूरा खेल जनपद निधि के जरिए हुआ. निर्माण कार्य का कहीं नामोनिशान नहीं.

    वर्तमान सरपंच ने भी मानी गड़बड़ी: वर्तमान सरपंच लीलावती ने कहा, ”हमने जनपद सीईओ को शिकायत दी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सिर्फ कागजी कार्रवाई में बात अटक कर रह गई है.”

    जांच आई पर नतीजा अब तक नहीं: ग्रामीणों ने बताया कि 1 अक्टूबर 2024 को जनपद पंचायत के अधिकारियों ने निरीक्षण किया. उनकी रिपोर्ट में साफ कहा गया कि स्थल पर सिर्फ मिट्टी भराव और समतलीकरण जैसी अधूरी गतिविधियां हुई हैं.

    ग्रामीणों का कहना है कि योजना सिर्फ ‘प्रारंभिक स्थिति’ में है, जबकि राशि पूरी निकाल ली गई. योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. सरकारी फाइलों में यह तालाब अमृत कहलाया, लेकिन गांववालों के लिए यह विष बन गया.

    दस्तावेजों में मिली पुष्टि: जांच दस्तावेज क्रमांक 14381/शिकायत/ज.पं./2025 और जिला खनिज न्यास के आदेश क्रमांक 240105171935/सिमसारी/2024, दिनांक 29/08/2024 में स्पष्ट रूप से अमृत सरोवर के मॉडिफिकेशन कार्य की मंजूरी का उल्लेख है.

    गांव के लोगों की मांगें

    1. स्वतंत्र जांच हो.
    2. दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए.
    3. सिर्फ जांच नहीं, कार्रवाई भी चाहिए.

    क्या कहते हैं अधिकारी: जब जनपद सीईओ अजय सिंह राठौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा ”इस समय बहुत काम है, सुशासन पर्व चल रहा है. पीओ साहब से पूछिए, मुझे जानकारी नहीं है.”

    वहीं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम का कहना है कि अमृत सरोवर मनरेगा के तहत सेंग्शन हुआ था. मनरेगा के तहत जिनती राशि सेंग्शन हुई थी, उसमें अमृत सरोवर का काम हो चुका है. दूसरा फेस डीएमएफ के तहत सौंदर्यीकरण का है. इसमें एजेंसी ग्राम पंचायत थी, जिसकी शिकायतें मिली हैं. यह चुनाव के पहले पैसे जारी हुए थे. चुनाव के बाद सरपंच चेंज हो गए. उसके बाद लगभग ढाई महीने सचिव हड़ताल पर थे. अभी नए सरपंच ने कार्यभार संभाल लिया है. वहां मटेरियल आ गया है. अब वहां काम स्टार्ट हो जाएगा. शिकायत वाली कोई स्थिति नहीं है.

    Post Views: 560

    #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट की गैस बन सकती है नसों में दर्द की वजह, जानिए इसके 5 मुख्य कारण और समाधान…
    Next Article Axiom-4 मिशन 8 जून को होगा लॉन्च, अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे शुभांशु शुक्ला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी और भी मजबूती; जशपुर सहित इन क्षेत्रों को बड़ी सौगात…
    • कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा ये अक्ती तिहार कार्यक्रम…
    • संविधान संशोधन; महिला कोटा, परिसीमन, और समझें क्या है पूरा मसला…
    • यहां बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान शुरू…
    • अब किसानों के लिए खुशखबरी; अब हर पंचायत में लगेगा रेन गेज, इतने मिनट में मिलेगी बारिश की सटीक जानकारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?