Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब किसी भी हाल में परमाणु बम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है भारत इस समझौते पर किए हैं हस्ताक्षर…
    समाचार

    अब किसी भी हाल में परमाणु बम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है भारत इस समझौते पर किए हैं हस्ताक्षर…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी सैन्य टकराव होता है तो परमाणु हथियारों की चर्चा बढ़ जाती है. बीते दिनों हुए सैन्य संघर्ष में भी ऐसा ही हुआ और पाकिस्तान की तरफ से भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी गई. हालांकि, भारत ने बिना डरे पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग’ ने डरने वाला नहीं है. भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की मौजूदगी दुनिया के लिए चिंता का कारण है. दरअसल, ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं और चार बार सीधी जंग भी लड़ चुके हैं.

    हालांकि, भारत और पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को लेकर नीतियां अलग-अलग हैं. पाकिस्तान भले ही परमाणु हथियारों को लेकर फर्स्ट यूज पॉलिसी यानी युद्ध की स्थिति में परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अमल करता हो, लेकिन भारत की नीति काफी अलग है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या भारत किसी भी हाल में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता है? ऐसा कौन सा समझौता है, जो भारत को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकती है?

    भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार

    मौजूदा समय में दुनिया के सिर्फ 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं. इसमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. इसमें भारत और पाकिस्तान दुनिया के दो ऐसे पड़ोसी देश हैं, जिनके बीच टकराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से परमाणु हथियारों की होड़ भी रही है. दुनिया के किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. हालांकि, माना जाता है कि भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं तो पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं.

    परमाणु हथियारों को लेकर भारत की नीति

    परमाणु हथियारों को दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार माना जाता है. दुनिया में सिर्फ एक बार इन हथियारों का प्रयोग जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में किया गया था, जिसकी तबाही पूरी दुनिया ने देखी थी. ऐसे में इन हथियारों का प्रयोग न किया जाए ऐसे में कई देश ‘नो फर्स्ट यूज’ की नीति अपनाते हैं. भारत ने परमाणु हथियारों को लेकर 2003 में इस नीति को अपनाया था. यह नीति कहती है कि भारत किसी भी परिस्थिति में किसी देश के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा. हालांकि, अगर भारत पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया तो भारत भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगा. इसलिए यह कहना गलत है कि भारत कभी परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं कर सकता. भारत केवल उस परिस्थिति में इन हथियारों का प्रयोग करेगा, जब उस पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाए.

    Post Views: 1,035

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकर्मचारियों का सरकार कराएगी इलाज, सीएम का अब तक का सबसे बड़ा तोहफा …
    Next Article ये कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप भी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

    February 18, 2026

    रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

    February 18, 2026

    बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

    February 18, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
    • रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
    • मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…
    • बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
    • आज का राशिफल मिथुन सहित इन राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?