राजनांदगांव:- डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम घोटिया में सड़क नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं. गांव वालों का कहना है कि ग्राम घोटिया से लेकर कोहकट्टा तक सड़क नहीं बनी है. सड़क नहीं होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के दिनों में तो परेशानी दोगुनी हो जाती है. फसलों को शहर तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. स्कूल जाने वाले बच्चे सड़क नहीं होने से काफी परेशान होते हैं. बच्चों के परिजन कहते हैं कि कई बार बच्चे कीचड़ से सने हुए घर आते हैं. बारिश के दिनों में पूरा इलाका कीचड़ में डूबा नजर आता है.
सड़क के बिना जिंदगी अधूरी: गांव की एक छात्रा ने बताया कि उसने करीब 7 पहले पढ़ाई छोड़ दी. स्कूल जाने के लिए सड़क नहीं थी तो उसने पढ़ाई से मुंह मोड़ लिया. गांव के ग्रामीण बताते हैं कि कई छात्र ऐसे हैं जो स्कूल जाने के नाम पर घबराते हैं क्योंकि सड़क बनी नहीं और जो है उसपर चलना मुश्किल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के वक्त अगर को गांव में बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल पहुंचाना मुश्किल होता है. एंबुलेंस भी गांव में आने से बचती है.
पहले मैं स्कूल जाती थी लेकिन बात में पढ़ाई छोड़ दिया. स्कूल जाने का जो रास्ता है उसपर सड़क नहीं है: रेखा, पूर्व छात्रा
हम लोगों ने कई बार जिम्मेदार लोगों से सड़क बनाने के लिए मुलाकात की लेकिन किसी ने भी हमारी मदद नहीं की: सुरेश ठाकुर, ग्रामीण, कोहकट्टा
स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसरों से मिलकर सड़क की मांग कि लेकिन हमें आजतक सिर्फ आश्वासन ही मिला है: संजय ऊईके, सरपंच, ग्राम घोटिया
एसडीएम ने दिया भरोसा: डोंगरगढ़ एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि जो भी छात्र पढ़ाई छोड़ चुके हैं उनकी मदद की जाएगी. एसडीएम के भरोसे पर गांव वाले कितना भरोसा करें ये तो वक्त बताएगा