नई दिल्ली:– विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक पानी में घुलनशील विटामिन है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए के संश्लेषण और तंत्रिका तंत्र कार्य के लिए आवश्यक है. विटामिन बी12 की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही नजर का धुंधला पड़ना, पाचन की समस्या, हाथ पैर में झुनझुनी और जुबान लड़खड़ाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स की जगह घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं तो डाइट में इस चीज को शामिल कर सकते हैं.
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं.कद्दू के बीज को फाइबर और पोटैशियम से भरपूर माना जाता है. इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन बी 12 भी पाया जाता है.
विटामिन बी12 के लिए कैसे खाएं कद्दू के बीज-
रोस्ट करके-
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप कद्दू के बीजों को भूनकर खा सकते हैं. भूनने से बीजों का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
सलाद-
अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं और विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो सलाद में कद्दू के बीज को डालकर खा सकते हैं.
स्मूदी-
स्मूदी ना सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत में भी कमाल है. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए स्मूदी में कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं.
रायता-
रायता ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप दही या रायता में कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं.
