Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज भी चप्पल से नजरदोष उतारने का टोटका मानते हैं लोग, आखिर क्यों है इस टोटके पर बुरी नज़र उतारने का हैं भरोसा…
    समाचार

    आज भी चप्पल से नजरदोष उतारने का टोटका मानते हैं लोग, आखिर क्यों है इस टोटके पर बुरी नज़र उतारने का हैं भरोसा…

    By Tv 36 HindustanJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जब भी किसी व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लगती है तो उसका जीवन परेशानियों से भर जाता हैं। नजरदोष लगने पर जीवन में कई दिक्कतें आ जाती हैं। इससे बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं और हर क्षेत्र में निराशा ही निराशा मिलती हैं।

    ऐसे में दादी-नानी या मां तुरंत कोई नजर उतारने के लिए कई उपाय और टोटके अपनाती हैं। जैसे नमक, लाल मिर्च, कपूर, राई से लेकर सरसों तेल तक।

    लेकिन एक तरीका और होता था, जो आज भी बहुत से लोग अपनाते हैं- चप्पल से नजर उतारना। अब सवाल ये है कि क्या वाकई चप्पल से बुरी नजर उतर सकती है? क्या इसका कोई तर्क है? और अगर ऐसा है तो उसका तरीका क्या होता है? चलिए जानते हैं ज्योतिष और परंपरा दोनों के नज़रिए से इस अनोखे उपाय के बारे में-

    मान्यता कहां से आई चप्पल से नजर उतारने की परंपरा
    ज्योतिष-शास्त्र में चप्पल से नजर उतारने का सीधा ज़िक्र नहीं मिलता, लेकिन यह तरीका पीढ़ियों से चला आ रहा है। पुराने समय में लोगों का मानना था कि जो चीज़ें ज़मीन से जुड़ी रहती हैं, वो नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद करती हैं। चप्पल भी दिनभर जमीन पर चलती है और पैरों के सबसे निचले हिस्से से जुड़ी होती है।

    ऐसा माना जाता है कि पैरों में शनिदेव का वास होता है और शनि व राहु का सीधा संबंध बुरी नजर से जोड़ा जाता है। इसलिए चप्पल को नजर उतारने के लिए एक प्रभावी साधन माना गया।

    क्या है चप्पल से नजर उतारने का तरीका
    जिस व्यक्ति को नजर लगी हो, उसकी अपनी चप्पल या जूता लिया जाता है। छोटे बच्चों के लिए उनके छोटे जूते-चप्पल का इस्तेमाल होता है। इस चप्पल को उस व्यक्ति के सिर से लेकर पैरों तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाया जाता है, यानी घड़ी की सुई के उल्टे क्रम में। कुछ लोग सिर्फ सिर के ऊपर ही घुमाते हैं।

    इसके बाद उसी चप्पल को घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज पर 3 बार झाड़ा जाता है या हल्के से पटका जाता है। ऐसा माना जाता है कि बुरी नजर की जो भी ऊर्जा शरीर में थी, वो चप्पल के ज़रिए बाहर निकल जाती है और दहलीज पर ही रुक जाती है। इसके बाद उस चप्पल को वहीं छोड़ने या फिर उसकी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।

    इस टोटके को कब आजमाए जाते हैं
    इस टोटके को शनिवार को करना ज्यादा अच्छा माना गया है। शनिवार को शनि की विशेष ऊर्जा सक्रिय होती है और चप्पल का संबंध शनि से माना जाता है। ऐसे में शनिवार को किया गया नजर उतारने का ये उपाय ज्यादा असरदार बताया जाता है। खासकर बच्चों को नजर लगने पर ये तरीका बहुत अपनाया जाता है, क्योंकि उन्हें नजर जल्दी लगती है।

    Post Views: 1,065

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय रेलवे की बड़ी घोषणा: 70% किराया माफ, सीनियर सिटिज़न के लिए विशेष योजना शुरू…
    Next Article गठिया की बीमारी युवाओं पर पड़ रही भारी, बाबा रामदेव से जानें क्या है बचाव के उपाय …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?