रायपुर :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से शाह नवा रायपुर स्थित अटल नगर में राष्ट्रीय फारेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और छत्तीसगढ़ की नई फारेंसिक लैब का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है।
बता दें कि गृहमंत्री शाह आज ही छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ माओवादी हिंसा उन्मूलन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसके बाद वे बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक शिविर का दौरा भी करेंगे।
इसके बाद अगले दिन 23 जून को गृहमंत्री नारायणपुर जिले के इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप में पहुंचेंगे, जहां वे माओवादी मोर्चे पर लड़ने वाले वीर जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे। यह वही क्षेत्र है जिसे एक समय माओवादियों का अभेद्य गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यहां पर निर्णायक अभियान चल रहा है।
