Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IV Therapy क्या होती है, जिससे तुरंत बढ़ जाता है चेहरे पर निखार जानें कितनी होती है एक इंजक्शन की कीमत…
    समाचार

    IV Therapy क्या होती है, जिससे तुरंत बढ़ जाता है चेहरे पर निखार जानें कितनी होती है एक इंजक्शन की कीमत…

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई इंस्टेंट रिजल्ट चाहता है, खासकर जब बात खूबसूरती की हो. इसी कड़ी में आज मार्किट में कई ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट आ चुके हैं, जो तुरंत ही चेहरे पर निखार बढ़ाने का दावा करते हैं. इन्हीं ट्रीटमेंट में से एक है IV Therapy. आपने भी इसके बारे में सुना होगा. बीते साल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के एक फोटोशूट से जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में जान्हवी भी IV ड्रिप लेती नजर आई थीं. वहीं, जान्हवी से अलग और भी कई एक्ट्रेस बड़े इवेंट्स, फोटोशूट्स या खास मौकों से पहले IV ड्रिप की मदद लेती हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सेफ है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं, IV Therapy क्या होती है, कितना सेफ है ये ब्यूटी ट्रीटमेंट, कैसे काम करता है और इसके एक इंजक्शन की कीमत कितनी होती है?

    बातचीत के दौरान स्किनकेयर एक्सपर्ट और ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ कंपनीज की अध्यक्ष डॉ. ब्लॉसम कोचर ने बताया, IV यानी ‘Intravenous Therapy’ एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स को सीधे नसों के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है. इसका मकसद शरीर को डीटॉक्स करना, एनर्जी बढ़ाना और त्वचा को इंस्टेंट ग्लोइंग बनाना होता है. यह थेरेपी खासकर उन लोगों में फेमस हो रही है जो जल्दी रिजल्ट चाहते हैं, जैसे मॉडल्स, एक्टर या शादी वाले घर के लोग. इसे एक तरह का ‘क्विक फिक्स’ माना जाता है.

    कितना असरदार है ये तरीका?
    डॉ. ब्लॉसम बताती हैं, जब आप विटामिन्स या मिनरल्स को खाने के जरिए लेते हैं, तो वो धीरे-धीरे शरीर में अवशोषित होते हैं. लेकिन IV Therapy में ये सीधा ब्लड में मिल जाते हैं, जिससे असर तेजी से दिखता है. अक्सर एक सेशन के बाद ही त्वचा में चमक आ जाती है और थकान भी कम हो जाती है.

    कितना सुरक्षित है?
    इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर बताती हैं, मैं हमेशा से नेचुरल ब्यूटी को बढ़ावा देती आई हूं. IV थेरेपी एक ट्रेंडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट बनकर उभरी है. ये असर दिखाती है लेकिन जरूरी है कि हम इसके फायदे के साथ-साथ इसकी सीमाओं और जोखिमों को भी समझें. इस तरह का कोई भी ट्रीटमेंट या थेरेपी किसी सर्टिफाइड डॉक्टर की देखरेख में ही लिया जाना चाहिए क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. जैसे-

    एलर्जी या स्किन रिएक्शन
    अचानक ब्लड प्रेशर का असंतुलन
    या किडनी और लिवर पर असर
    इसलिए जरूरी है कि इसे किसी सैलून या अनट्रेंड जगह पर करवाने से बचें.

    कितनी होती है इसकी कीमत?
    भारत में IV Therapy के एक सेशन की कीमत लगभग 2,500 से 7,000 रुपये तक होती है. लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक ही रहता है. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाना सबसे बेहतर है.

    IV Therapy से भी बेहतर हैं ये नेचुरल तरीके
    हाइड्रेशन

    अच्छी स्किन के लिए डॉ. ब्लॉसम दिन में 7-8 गिलास पानी पीने की सलाह देती हैं. इससे स्किन नेचुरली ग्लो करती है.

    बैलेंस डाइट

    ताजे फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं. इससे बॉडी और स्किन को जरूरी पोषण मिलता है.

    योग और ध्यान

    रोजाना 20-30 मिनट योग करें, इससे स्किन हेल्दी रहती है और स्ट्रेस कम होता है.

    नेचुरल स्किनकेयर

    इन सब से अलग स्किन एक्सपर्ट एलोवेरा, गुलाबजल, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी जैसे घरेलू उपाय अपनाने की सलाह देती हैं.

    Post Views: 685

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावन मे में होगा महा शिवपुराण कथा का दिव्य आयोजन, प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा…
    Next Article डेढ़ करोड़ Android यूजर्स की लगी लॉटरी, Google देगा 2688 करोड़ रुपये, जानिए क्या है मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…

    June 7, 2026

    अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…

    June 7, 2026

    सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…

    June 7, 2026

    मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…
    • अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…
    • सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…
    • मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…
    • चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?