Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…
    राष्ट्रीय

    प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…

    By Tv36 HindustanJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफल के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘झूठी’ है और उसमें सुधार करने की क्षमता नहीं है।

    राहुल गांधी ने कहा, दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया और बिहार में एके-47 का। चाहे उत्तर प्रदेश हो, पश्चिम बंगाल, बिहार या दिल्ली, हर जगह तरीका एक जैसा है।

    उन्होंने कहा, पहले भी कहा है कि ये सरकार झूठी है। सुधार इनके बस का नहीं है। यह अपने वादों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज दबाएगी। राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी, देश के छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने छात्रों ने पर हमला किया है, उन्हें कुचला है, उन पर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।

    बिहार में क्यों हुआ था प्रदर्शन?
    नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों ने बिहार में कई जगह प्रदर्शन किए। इनमें से कुछ प्रदर्शन हिंसक हो गए।

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सिवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से गोली चलाई।

    वहीं, 20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भी पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।

    यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक के विरोध में किया गया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
    Next Article चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…

    July 27, 2026

    30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान….

    July 27, 2026

    सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका अब नहीं चलेगी मनमानी, जितनी ऑनलाइन अटेंडेंस, उतनी ही मिलेगी सैलरी…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार तो अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश…
    • प्रदर्शनकारियों पर चली एके-47 राइफल, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करें…
    • 30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का ये सही तरीका…
    • राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान….
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका अब नहीं चलेगी मनमानी, जितनी ऑनलाइन अटेंडेंस, उतनी ही मिलेगी सैलरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?