Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्य की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया. यह विधेयक राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया. उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे होने वाले लाभों की जानकारी सदन को दी.

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में निरंतर वृद्धि हुई है. वर्ष 2001-02 से 2024-25 के दौरान खनिज राजस्व में 30 गुना से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं पूंजीगत व्यय में भी लगभग 43 गुना की वृद्धि हुई है. वर्ष 2024-25 में पूंजीगत व्यय में पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत और वर्ष 2023-24 में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

    मंत्री ने बताया कि पूंजीगत व्यय से अर्थव्यवस्था को मल्टीप्लायर इफेक्ट मिलता है, जिससे एक रुपये के निवेश से अर्थव्यवस्था को तात्कालिक रूप से 2.45 रुपये और दीर्घकाल में 3.14 रुपये का लाभ मिलता है. इसी दृष्टिकोण से यह फंड राज्य के पूंजीगत व्यय को सुदृढ़ करने में सहायक होगा.

    फंड के प्रावधान और लाभ: वित्त मंत्री ने बताया कि यह फंड खनिज संसाधनों से प्राप्त वार्षिक राजस्व का न्यूनतम 1 प्रतिशत और अधिकतम 5 प्रतिशत तक निवेश की व्यवस्था करेगा. फंड से प्राप्त लाभांश को पुनः फंड में निवेश किया जाएगा. इस फंड का उपयोग पूंजीगत व्यय के लिए ही किया जाएगा. विशेष परिस्थितियों में ही मूल राशि से आहरण किया जा सकेगा. फंड की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत नियम बनाए जाएंगे, जिनमें फंड प्रबंधन, निवेश प्रक्रिया और अनुमति योग्य निवेश साधनों का स्पष्ट निर्धारण किया जाएगा.

    ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा फंड बनाने वाला छत्तीसगढ़ संभवतः देश का पहला राज्य है. मुख्य बजट 2025-26 में इस फंड के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.उन्होंने यह भी बताया कि जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज समेत कई जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है.

    Post Views: 615

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय के मंत्री का ऐलान, कांग्रेस को जनता और बदतर रास्ता दिखाएगी
    Next Article स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से एक श्रमिक की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…

    April 17, 2026

    सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…

    April 17, 2026

    स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, इन राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि, लू-बिजली से बरतें सावधानी…
    • सीएम साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला…
    • सीएम साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास…
    • स्पेस ऑन व्हील्स’ बना यहां के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय…
    • WhatsApp का नया फीचर, बिजनेस मैसेज के लिए बनेगा अब अलग सेक्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?