रायपुर:- राजधानी रायपुर अब अपराधों का शहर बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में शहर में कई खतरनाक हत्याओं के मामले सामने आ गए हैं। वहीं अब रायपुर के विसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दू के बैरागी बाड़ा में गुरुवार रात एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा चंदवानी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मृतक राजा चंदवानी आरोपी अर्जुन बैरागी के घर पहुंचा था और वहां गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अर्जुन और उसके पिता ने मिलकर राजा पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से राजा की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्य आरोपी फरार, पिता गिरफ्तार
घटना के बाद से आरोपी अर्जुन बैरागी फरार है, जबकि उसका पिता पुलिस हिरासत में है। विसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बोरी में भरकर पानी में फेंका शव
गुरुवार को ही राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में पत्थर खदान के गड्ढे में पानी में बोरी के अंदर युवक की लाश बरामद हुई है। आपसी रंजिश या फिर पुराने विवाद के कारण युवक कीचाकू से हत्या कर दी गई थी। जिसका शव बोरी में भरकर पानी में फेंक दिया गया था।