Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन, रायपुर से दुर्ग तक होगा मेगा विकास
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन, रायपुर से दुर्ग तक होगा मेगा विकास

    By Tv 36 HindustanJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन यानि की राज्य राजधानी क्षेत्र तैयार करने पर मंथन कर रही है. राज्य सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि साय सरकार रायपुर और उसके आसपास के शहरों को राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. यह राज्य के डेवलमेंट ग्रोथ इंजन के रूप में देखा जा रहा है.

    एससीआर में किन शहरों को किया जाएगा शामिल ?: साय सरकार जो राज्य राजधानी क्षेत्र के शहरों का विकास करने जा रही है. उसमें रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर शहरों को एक एकीकृत विकास योजना के तहत जोड़ने का प्रावधान है. जिससे स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण हो सके. चूंकि छत्तीसगढ़ देश के मध्य में स्थित है. सेंट्रल इंडिया में स्थित होने से छत्तीसगढ़ व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. इससे राज्य और देश के विकास को भी गति मिलेगी.

    छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने दी जानकारी: इस बाबत छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किए गए एससीआर के विकास का उद्देश्य नियोजित शहरीकरण की बढ़ती मांग को पूरा करना है. इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, व्यवसाय और आधुनिक बुनियादी ढांचे को एक मंच मिलेगा. विधानसभा में इस मानसून सत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र (राज्य राजधानी क्षेत्र) के विकास के लिए संबंधित प्राधिकरण की स्थापना से संबंधित विधेयक पारित किया गया है.

    कैसी होगी एससीआर की संरचना ?: छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी ने बताया कि अनुमानित शहरी दबाव को प्रबंधित करने और कुशल सार्वजनिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एससीआर का गठन किया जा रहा है.इसमें राज्य एनसीआर योजना बोर्ड, हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण जैसी संस्थाओं की तरह एक राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) की स्थापना होगी.

    सीएम होंगे सीआरडीए के अध्यक्ष : सीएम सीआरडीए के अध्यक्ष होंगे. इस प्राधिकरण में आवास एवं पर्यावरण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री, राज्य के मुख्य सचिव और प्रमुख विभागों के सचिव भी शामिल होंगे. इसके अलावा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चार विधायक और स्थानीय प्राधिकरणों के चार निर्वाचित सदस्य भी इसके सदस्य होंगे.

    CRDA में सीईओ का भी होगा पद: सीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सदस्य संयोजक के रूप में कार्य करेंगे. एससीआर के दफ्तर के निर्माण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 2024-25 के राज्य बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान तय किया गया है. इसके अलावा रायपुर और दुर्ग शहरों के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल लिंक के व्यवहारिक अध्ययन के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

    सीआरडीए कैसे करेगा काम ?: सीआरडीए की कार्यप्रणाली की बात करें तो यह एक नियामक और समन्वय निकाय के रूप में कार्य करेगा. जिसका कार्य व्यापक क्षेत्रीय योजनाएँ तैयार करना, सार्वजनिक और निजी निवेश को सुगम बनाना और विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी हितधारकों के बीच प्रयासों का समन्वय करना होगा. यह पूरे राजधानी क्षेत्र में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगा. इससे लिए राज्य सरकार एक राजधानी क्षेत्र विकास निधि की स्थापना करेगी.

    Post Views: 540

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG: करंट की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत, छत मे कर रहे थे सफाई
    Next Article आबकारी आरक्षक परीक्षा: बिलासपुर में दौड़ते-भागते, तखत पर चढ़ते दिखे कैंडिडेट, सेंटर पहुंचने और जलभराव से परेशानी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?