रिपोर्टर अखिलेश द्विवेदी
स्थान रायपुर
दिनांक 6/ 8/ 2025
मोबाइल नंबर 9589591981
स्लग….
“
एंकर…..
रायपुर/नया रायपुर।
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा “ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट 2025” का भव्य आयोजन नया रायपुर स्थित Mayfair Lake Resort में किया गया। यह सम्मेलन पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक विकास, स्वदेशी निर्माण और माइनिंग टेक्नोलॉजी को लेकर गंभीर मंथन का केंद्र बना, जिसमें देश की प्रमुख स्टील और माइनिंग कंपनियों के साथ-साथ नवाचार और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में कार्य कर रही दर्जनों प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर आरके ग्रुप के संस्थापक राजन शुक्ला ने अपने ब्रांड “I’M” (आई’एम) की प्रेरणादायक यात्रा और भविष्य की रणनीति को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिकल पैनल का निर्माण करती है, जो देश के 22 राज्यों में सप्लाई किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, नेपाल, साउथ अफ्रीका, दुबई समेत कई देशों में भी “आई’एम” की सेवाएं पहुंच रही हैं।
“छत्तीसगढ़ में हमारा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट न सिर्फ टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की मिसाल है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार का मजबूत माध्यम भी बना है,” राजन शुक्ला ने कहा। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी अब तक बड़ी सरकारी कंपनियों, नामचीन अस्पतालों और कॉर्पोरेट संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि “हम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ विजन को साकार करते हुए सरकार की औद्योगिक नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।” कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में और अधिक देशों तक विस्तार करना और ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन में देशभर के उद्योगपतियों और विशेषज्ञों ने राजन शुक्ला के विजन की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ से निकली एक वैश्विक सफलता गाथा बताया। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे उदाहरण प्रदेश को आत्मनिर्भर औद्योगिक राज्य के रूप में स्थापित करने में सहायक बनेंगे।
