रिपोर्टर अखिलेश द्विवेदी
स्थान रायपुर
दिनांक 6 8 2025
मोबाइल नंबर 9589591 98
एंकर…..
भखारा (धमतरी)।
धार्मिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज धमतरी जिले के ग्राम भखारा पहुंचे। यहां आयोजित समस्या समाधान शिविर में न सिर्फ भखारा, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण पहुंचे और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।
विशेष शिविर में पहुंचे लोगों ने पर्चियों के माध्यम से अपनी समस्याएं गुरुदेव तक पहुंचाईं। जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज ने हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ समाधान सुझाया। शिविर में लोगों ने मानसिक शांति और आत्मिक सुकून की अनुभूति की।
गुरुदेव ने अपने प्रवचनों में कहा, “हर समस्या का मूल समाधान आत्मज्ञान, संयम और सेवा में छुपा है। जब हम भीतर की यात्रा करेंगे, तभी बाहरी समस्याओं से मुक्त हो पाएंगे।” उन्होंने युवाओं को नशा, आलस्य और भ्रम से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी।
शिविर की सुंदर व्यवस्था और अनुशासन ने सभी को प्रभावित किया। स्थानीय स्वयंसेवकों और आयोजकों की भूमिका सराहनीय रही। शिविर के अंत में भव्य आरती और प्रसाद वितरण हुआ।
इस मौके पर कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।
