नई दिल्ली :– पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं जिससे निपटने के लिए एक नए कदम के तहत, व्हाट्सएप ने खुलासा किया है कि उसने 2025 की पहली छमाही में धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़े 68 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन कर दिए हैं।
इस कार्रवाई को नए स्कैम-स्पॉटिंग टूल से अंजाम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि बैन किए गए अकाउंट फ्रॉड के मामलों से जुड़े थे। कंपनी के मुताबिक ये अकाउंट्स दक्षिण-पूर्व एशिया में ठग गिरोहों से जुड़े थे जो फेक इनवेस्टमेंट, पिरामिड स्कीम और स्कैम सेंटर के जरिए लोगों को फंसाते थे।
