डॉ. राजेन्द्र नगर स्थित बुढ़ा देव मंदिर, रायपुर में जय बुढ़ा देव कंडरा आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी और रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने समाजिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, वहीं विधायक सावित्री मण्डावी ने समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।






कार्यक्रम अध्यक्ष श्री दिनेश छेदैया ने समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन में वेद सोरी, शैलेन्द्र छेदैया, प्रेम लाल छेदैया, होरी लाल, आदित्य नेताम, शेखर छेदैया, भारतेश नेताम, उमा छेदैया, श्याम लाल छेदैया, कैलाश मरकाम सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक उत्साह के बीच सम्पन्न यह आयोजन न केवल संस्कृति की पहचान को सहेजने का संकल्प था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और जीवन का वचन भी।