बलरामपुर :- जिला मुख्यालय के चांदो रोड पर जोगी पेट्रोल पंप में मिलावटी पेट्रोल की शिकायत मिली थी. जिसके बाद खाद्यविभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप को सील कर दिया. लेकिन जब कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम से सवाल पूछा गया तो अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आए.
मिलावटी पेट्रोल पंप सील : जानकारी के मुताबिक सोमवार रात बलरामपुर के जोगी पेट्रोल पंप में कुछ लोग अपने वाहन में पेट्रोल भराने के लिए पहुंचे. जहां उन्हें मिलावटी पेट्रोल का संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने खाद्य विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया.
अफसर कार्रवाई को लेकर दे रहे गोलमोल जवाब : इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर ने फोन के माध्यम से बताया कि मिलावटी पेट्रोल बेचने की शिकायत मिलने पर एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है. लेकिन उन्होंने इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं दी. गोल मोल जवाब देते हुए सवालों से बचते रहे.
