हुगली: पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के दाशघरा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता और विवाहित बहन की जान लेने के बाद खुद को घायल कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस और पड़ोसियों को तीनों के शव विकृत अवस्था में मिले। आरोपी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि घटना के पीछे परिवार की गरीबी वजह हो सकती है।
आरोपी पेशे से अध्यापक है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।
Previous Articleलावा ने लाँच किया 5 जी स्मार्टफोन
Next Article तेंदुआ खाल की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार