धमतरी: धमतरी जिले में तेंदुआ खाल की तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सिहावा रोड मथुराडीह मोड़ के पास प्रेमलाल मंडावी को गिरफ्तार किया गया, जोकि वह कोंडागांव के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी है। पकड़े गये इस आरोपी के पास से प्लास्टिक की बोरी में तेंदुआ की एक खाद बरामद हुआ। बरामद तेंदुआ खाल की कीमत दस लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताक्ष कर रही है।