Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपकी पर्सनल बातचीत से ट्रेनिंग ले रहा Gemini AI, इसे रोकने के लिए तुरंत फॉलो करें ये स्टेप्स…
    समाचार

    आपकी पर्सनल बातचीत से ट्रेनिंग ले रहा Gemini AI, इसे रोकने के लिए तुरंत फॉलो करें ये स्टेप्स…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ChatGPT बाजार में सबसे लोकप्रिय चैटबॉट बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में Google के Gemini AI ने कुछ बेहतरीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं। Gemini के मामले में एक अच्छी बात यह है कि यह चैटबॉट जीमेल और कैलेंडर समेत सहित कई गूगल सर्विसेस पर मौजूद है, जिससे इंटीग्रेशन आसान हो जाता है। लेकिन डराने वाली बात यह है कि गूगल, डिफॉल्ट रूप से, अपने अपकमिंग AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए यूजर्स की पर्सनल बातचीत का उपयोग करता है। लेकिन आप इसे रोक सकते हैं। यहां हम आपको जेमिनी को आपने पर्सनल बातचीत यूज करने से रोकने का तरीका बता रहे हैं।

    गूगल आपकी बातचीत से जेमिनी को ट्रेनिंग क्यों दे रहा है?
    लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी जैसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) भाषा, तर्क और संदर्भ में पैटर्न सीखने के लिए बड़े डेटासेट पर प्रशिक्षित होते हैं। यानी, मॉडर्न LLM अनिवार्य रूप से पैटर्न पहचानने वाले होते हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटासेट मॉडल को कुछ उपयोगी पैटर्न सीखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मॉडल के लिए नैचुरल प्रश्नों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

    चूंकि यूजर अपने जीवन से जुड़ी हर चीज के बारे में सवाल पूछने के लिए चैटबॉट्स का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में अगर गूगल को अपने नए AI मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए आपकी बातचीत का एक्सेस मिल जाए, तो यह परेशान करने वाला हो सकता है। लेकिन अगर आप गूगल को ऐसा करने से रोक भी सकते हैं।

    जेमिनी को आपकी पर्सनल बातचीत से ट्रेनिंग लेने से कैसे रोकें?
    जेमिनी को आपकी निजी बातचीत पर नजर रखने या फिर इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, आपको वेबसाइट या iOS/Android ऐप के सेटिंग पेज पर जाकर ‘जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी’ ऑप्शन को बंद करना होगा। गूगल जल्द ही एक नए अपडेट के बाद इस सेटिंग का नाम बदलकर “कीप एक्टिविटी” कर देगा, लेकिन इसे बंद करने का तरीका वही रहेगा।

    डेस्कटॉप पर जेमिनी एक्टिविटी रोकने के स्टेप्स:

    • अपने ब्राउजर पर Gemini.Google.com पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें।
    • पेज के लेफ्ट साइड तीन-बार मेनू पर क्लिक करें और सेटिंग्स एंड हेल्प पर टैप करें।
      एक्टिविटी पर टैप करें। टैप करते ही आपको एक नए सेटिंग पेज पर ले जाया जाएगा।
    • चैटबॉट को आपकी बातचीत पर प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए, जेमिनी एक्टिविटी के आगे “टर्न ऑफ” ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • और भी ज्यादा प्राइवेसी के लिए, आप पिछली जेमिनी एक्टिविटी को डिलीट करके उस डेटा को हटा सकते हैं जो चैटबॉट ने आपके द्वारा फीचर को डिसेबल करने से पहले इकट्ठा किया था।
    • गूगल आपकी जेमिनी एक्टिविटी को अपने सर्वर से हटाने से पहले 72 घंटों तक स्टोर रखता है। इसके अलावा, यदि आपके पास जेमिनी का यूज करने वाले कई गूगल अकाउंट हैं, तो जेमिनी को आपकी बातचीत पर प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए सभी अकाउंट के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराना होगा।

    मोबाइल पर जेमिनी एक्टिविटी रोकने के स्टेप्स:

    • अपने फोन पर जेमिनी ऐप खोलें।
    • टॉप राइट कॉर्नर में अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें और जेमिनी ऐप एक्टिविटी पर क्लिक करें।
    • जेमिनी ऐप एक्टिविटी को बंद करने और जरूरत पड़ने पर पिछली एक्टिविटी को डिलीट करने के लिए इसी प्रक्रिया का फॉलो करें।
    Post Views: 775

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज से देशभर में नई कीमतें लागू दूध हुआ महंगा, जानिए अब कितने रुपये प्रति लीटर मिलेगा…
    Next Article अब तीन दिन में होगा GST रजिस्ट्रेशन, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने पर होगा फोकस पीएम मोदी ने क्या किया था ये एलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर जन्माष्टमी पर कान्हा को क्यों चढ़ाया जाता है माखन-मिश्री, जानें कृष्ण के पसंदीदा भोग की कहानी…

    September 2, 2026

    सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, इनको मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ…

    September 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस जिले को सड़क विकास की बड़ी सौगात…

    September 2, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान, रिटायर्ड एयर मार्शल को मिली जिम्मेदारी, 3000 घंटे से ज्यादा का है फ्लाइट एक्सपीरियंस…

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर जन्माष्टमी पर कान्हा को क्यों चढ़ाया जाता है माखन-मिश्री, जानें कृष्ण के पसंदीदा भोग की कहानी…
    • सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, इनको मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस जिले को सड़क विकास की बड़ी सौगात…
    • राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान, रिटायर्ड एयर मार्शल को मिली जिम्मेदारी, 3000 घंटे से ज्यादा का है फ्लाइट एक्सपीरियंस…
    • प्रदेश में फिर कोरोना की दस्तक, यहां मिले संक्रमित मरीज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?