नई दिल्ली:– ChatGPT बाजार में सबसे लोकप्रिय चैटबॉट बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में Google के Gemini AI ने कुछ बेहतरीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं। Gemini के मामले में एक अच्छी बात यह है कि यह चैटबॉट जीमेल और कैलेंडर समेत सहित कई गूगल सर्विसेस पर मौजूद है, जिससे इंटीग्रेशन आसान हो जाता है। लेकिन डराने वाली बात यह है कि गूगल, डिफॉल्ट रूप से, अपने अपकमिंग AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए यूजर्स की पर्सनल बातचीत का उपयोग करता है। लेकिन आप इसे रोक सकते हैं। यहां हम आपको जेमिनी को आपने पर्सनल बातचीत यूज करने से रोकने का तरीका बता रहे हैं।
गूगल आपकी बातचीत से जेमिनी को ट्रेनिंग क्यों दे रहा है?
लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी जैसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) भाषा, तर्क और संदर्भ में पैटर्न सीखने के लिए बड़े डेटासेट पर प्रशिक्षित होते हैं। यानी, मॉडर्न LLM अनिवार्य रूप से पैटर्न पहचानने वाले होते हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटासेट मॉडल को कुछ उपयोगी पैटर्न सीखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मॉडल के लिए नैचुरल प्रश्नों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
चूंकि यूजर अपने जीवन से जुड़ी हर चीज के बारे में सवाल पूछने के लिए चैटबॉट्स का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में अगर गूगल को अपने नए AI मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए आपकी बातचीत का एक्सेस मिल जाए, तो यह परेशान करने वाला हो सकता है। लेकिन अगर आप गूगल को ऐसा करने से रोक भी सकते हैं।
जेमिनी को आपकी पर्सनल बातचीत से ट्रेनिंग लेने से कैसे रोकें?
जेमिनी को आपकी निजी बातचीत पर नजर रखने या फिर इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, आपको वेबसाइट या iOS/Android ऐप के सेटिंग पेज पर जाकर ‘जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी’ ऑप्शन को बंद करना होगा। गूगल जल्द ही एक नए अपडेट के बाद इस सेटिंग का नाम बदलकर “कीप एक्टिविटी” कर देगा, लेकिन इसे बंद करने का तरीका वही रहेगा।
डेस्कटॉप पर जेमिनी एक्टिविटी रोकने के स्टेप्स:
- अपने ब्राउजर पर Gemini.Google.com पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें।
- पेज के लेफ्ट साइड तीन-बार मेनू पर क्लिक करें और सेटिंग्स एंड हेल्प पर टैप करें।
एक्टिविटी पर टैप करें। टैप करते ही आपको एक नए सेटिंग पेज पर ले जाया जाएगा। - चैटबॉट को आपकी बातचीत पर प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए, जेमिनी एक्टिविटी के आगे “टर्न ऑफ” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- और भी ज्यादा प्राइवेसी के लिए, आप पिछली जेमिनी एक्टिविटी को डिलीट करके उस डेटा को हटा सकते हैं जो चैटबॉट ने आपके द्वारा फीचर को डिसेबल करने से पहले इकट्ठा किया था।
- गूगल आपकी जेमिनी एक्टिविटी को अपने सर्वर से हटाने से पहले 72 घंटों तक स्टोर रखता है। इसके अलावा, यदि आपके पास जेमिनी का यूज करने वाले कई गूगल अकाउंट हैं, तो जेमिनी को आपकी बातचीत पर प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए सभी अकाउंट के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराना होगा।
मोबाइल पर जेमिनी एक्टिविटी रोकने के स्टेप्स:
- अपने फोन पर जेमिनी ऐप खोलें।
- टॉप राइट कॉर्नर में अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें और जेमिनी ऐप एक्टिविटी पर क्लिक करें।
- जेमिनी ऐप एक्टिविटी को बंद करने और जरूरत पड़ने पर पिछली एक्टिविटी को डिलीट करने के लिए इसी प्रक्रिया का फॉलो करें।
