Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, दस से ज्यादा घायल
    News

    KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, दस से ज्यादा घायल

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झज्जर:- हरियाणा के झज्जर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा सुबह करीब 3 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर हुआ, जब एक कैंटर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    लखीमपुर खीरी से थे सभी यात्री: हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर इलाके के रहने वाले थे. ये लोग महेंद्रगढ़ में काम करते हैं और फसल कटाई के काम के सिलसिले में अपने परिवारों के साथ लौट रहे थे. पिकअप में कुल 37 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे.

    टक्कर से मचा हड़कंप: हादसा नीलौठी के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां सामने से आ रहे एक कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया.

    घायलों का इलाज जारी: हादसे के बाद सभी घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया. जहां गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर कर दिया गया. वहीं, मृतकों के शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के असल कारणों की पड़ताल की जा रही है.

    Post Views: 460

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG: आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, 4 घायल
    Next Article मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखें किन्हें मिला कौन सा विभाग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?