Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जैन साधु-साध्वी क्यों स्नान से करते हैं परहेज जानें ये वजह…
    समाचार

    जैन साधु-साध्वी क्यों स्नान से करते हैं परहेज जानें ये वजह…

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दस दिवसीय पर्युषण पर्व का जैन धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. पर्युषण महापर्व के दौरान जैन धर्म के लोग अपने आत्मचिंतन पर ध्यान केंद्रित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि जैन धर्म के साधु-साध्वी दीक्षा लेने के बाद बहुत ही कठोर जीवन व्यतीत करते हैं. वे अपने आप में अनुशासित जीवनशैली व्यतीत करते हैं, जिसके लिए कई सारे नियमों बनाए गए हैं. ऐसे ही कुछ नियमों में से एक है स्नान न करना. अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्यों जैन साधु-साध्वियां स्नान नहीं करते हैं. जबकि स्वच्छता तो हर धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

    जैन साधु-साध्वियां क्यों नहीं करते स्नान?

    जैन धर्म के साधु-साध्वी दीक्षा लेने के बाद स्नान नहीं करते हैं. ये उनकी अनुशासित जीवनशैली का ही एक हिस्सा है. ऐसी मान्यताएं हैं कि स्नान करने से सूक्ष्म जीवों का जीवन खतरे में पड़ता है. यही कारण है कि ये लोग मुंह पर भी एक सफेद कपड़ा रखते हैं, जिसे मुख पत्ती कहा जाता है. ताकि सूक्ष्म जीवों को कोई हानि न हो. दूसरा, वे शरीर की सफाई से ज्यादा आत्मा की शुद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

    सामान्यत: लोग रोज पानी से नहाते हैं. ताकि उनका शरीर साफ और तरोताजा रहे. लेकिन जैन साधु-साध्वियां अपने अपने ऊपरी शरीर की ही नहीं, बल्कि मन और विचारों की भी सफाई करते हैं. उनके लिए अंदर के सारे नकारात्मक भाव और गलत सोच को दूर करना ही असली स्नान है. जब वे ध्यान में बैठते हैं और मन को शांत रखते हैं, तो वही उनका असली आंतरिक स्नान होता है. इस दौरान वे अपने मन को शुद्ध कर लेते हैं, जिससे उनका पूरा शरीर साफ हो जाता है.

    इसके अलावा, साधु-साध्वियां शरीर की सफाई के लिए कुछ दिनों के अंतराल में गीले कपड़े से अपने शरीर को पोंछते हैं. यह तरीका उनके लिए सबसे सही माना जाता है. ताकि उनका शरीर भी साफ और स्वच्छ रहे. क्योंकि उनका मुख्य ध्यान शरीर से ज्यादा मन की सफाई पर होता है. यही वजह है कि उनके लिए आंतरिक शुद्धि ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.

    मन की शुद्धि पर होता है ध्यान

    दीक्षा लेने के बाद जैन साधु-साध्वी हर तरह की सुविधा का त्याग कर देते हैं. जैसे बिस्तर, पंखा, जूते-चप्पल आदि. उनका पूरा जीवन सादगी से भरा होता है. स्नान भी उनके लिए एक तरह के शारीरिक सुख में आता है. इसलिए वे इसे भी छोड़ देते हैं. यह त्याग उनके लिए साधना का ही एक हिस्सा होता है.

    Post Views: 890

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजापान ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन प्रदेश पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…
    Next Article आप भी जीवन में एक बार जरूर करें इन 5 मंदिरों में दर्शन, धरती पर होगा स्वर्ग का अनुभव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?