Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जैन साधु-साध्वी क्यों स्नान से करते हैं परहेज जानें ये वजह…
    समाचार

    जैन साधु-साध्वी क्यों स्नान से करते हैं परहेज जानें ये वजह…

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दस दिवसीय पर्युषण पर्व का जैन धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. पर्युषण महापर्व के दौरान जैन धर्म के लोग अपने आत्मचिंतन पर ध्यान केंद्रित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि जैन धर्म के साधु-साध्वी दीक्षा लेने के बाद बहुत ही कठोर जीवन व्यतीत करते हैं. वे अपने आप में अनुशासित जीवनशैली व्यतीत करते हैं, जिसके लिए कई सारे नियमों बनाए गए हैं. ऐसे ही कुछ नियमों में से एक है स्नान न करना. अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्यों जैन साधु-साध्वियां स्नान नहीं करते हैं. जबकि स्वच्छता तो हर धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

    जैन साधु-साध्वियां क्यों नहीं करते स्नान?

    जैन धर्म के साधु-साध्वी दीक्षा लेने के बाद स्नान नहीं करते हैं. ये उनकी अनुशासित जीवनशैली का ही एक हिस्सा है. ऐसी मान्यताएं हैं कि स्नान करने से सूक्ष्म जीवों का जीवन खतरे में पड़ता है. यही कारण है कि ये लोग मुंह पर भी एक सफेद कपड़ा रखते हैं, जिसे मुख पत्ती कहा जाता है. ताकि सूक्ष्म जीवों को कोई हानि न हो. दूसरा, वे शरीर की सफाई से ज्यादा आत्मा की शुद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

    सामान्यत: लोग रोज पानी से नहाते हैं. ताकि उनका शरीर साफ और तरोताजा रहे. लेकिन जैन साधु-साध्वियां अपने अपने ऊपरी शरीर की ही नहीं, बल्कि मन और विचारों की भी सफाई करते हैं. उनके लिए अंदर के सारे नकारात्मक भाव और गलत सोच को दूर करना ही असली स्नान है. जब वे ध्यान में बैठते हैं और मन को शांत रखते हैं, तो वही उनका असली आंतरिक स्नान होता है. इस दौरान वे अपने मन को शुद्ध कर लेते हैं, जिससे उनका पूरा शरीर साफ हो जाता है.

    इसके अलावा, साधु-साध्वियां शरीर की सफाई के लिए कुछ दिनों के अंतराल में गीले कपड़े से अपने शरीर को पोंछते हैं. यह तरीका उनके लिए सबसे सही माना जाता है. ताकि उनका शरीर भी साफ और स्वच्छ रहे. क्योंकि उनका मुख्य ध्यान शरीर से ज्यादा मन की सफाई पर होता है. यही वजह है कि उनके लिए आंतरिक शुद्धि ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.

    मन की शुद्धि पर होता है ध्यान

    दीक्षा लेने के बाद जैन साधु-साध्वी हर तरह की सुविधा का त्याग कर देते हैं. जैसे बिस्तर, पंखा, जूते-चप्पल आदि. उनका पूरा जीवन सादगी से भरा होता है. स्नान भी उनके लिए एक तरह के शारीरिक सुख में आता है. इसलिए वे इसे भी छोड़ देते हैं. यह त्याग उनके लिए साधना का ही एक हिस्सा होता है.

    Views: 1,370
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजापान ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन प्रदेश पैवेलियन में उमड़ी रौनक, 22 हजार से अधिक दर्शकों ने किया अवलोकन…
    Next Article आप भी जीवन में एक बार जरूर करें इन 5 मंदिरों में दर्शन, धरती पर होगा स्वर्ग का अनुभव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

    November 23, 2026

    रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, 27 नवंबर को होने वाला विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन…

    November 23, 2026

    दैहानपारा में बालको बनाएगा 400 मीटर सड़क, भूमिपूजन में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, 27 नवंबर को होने वाला विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन…
    • दैहानपारा में बालको बनाएगा 400 मीटर सड़क, भूमिपूजन में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन…
    • क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?