Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कल सर्वपितृ अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी हर तरह की पितृ दोष से मुक्ति…
    कला और संस्कृति

    कल सर्वपितृ अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी हर तरह की पितृ दोष से मुक्ति…

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर, पितृ पक्ष में आने वाले अमावस्या तिथि का अलग ही महत्व होता है। जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है, क्योंकि 15 दिनों के अवधि के बाद पितर अपने लोक वापस चले जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार,सर्वपितृ अमावस्या को महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन को ज्योतिष में ख़ास माना जाता है क्योंकि इसी दिन समस्त पितरों की विदाई होती है।

    यह विशेष दिन उन सभी पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने और तर्पण करने के विधान होता है, जिनका श्राद्ध किसी कारणवश विशेष तिथि पर नहीं हो पाया हो। यही नहीं यदि किसी कारणवश आपको पूर्वजों की मृत्यु तिथि की जानकारी न हो तो भी इस दिन उन सभी पूर्वजों के लिए तर्पण कार्य होता है और उन्हें विदा किया जाता है।

    मान्यता है कि इस दिन पितरों की आत्मा पृथ्वी पर आती है और अपने वंशजों से तर्पण तथा दान की अपेक्षा करती है। यदि आप श्रद्धा और विधि पूर्वक इस दिन दान-पुण्य करती हैं तो पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने के साथ सभी पितृ दोषों से मुक्ति भी मिलती है। ऐसे में आइए ज्योतिर्विद पंडित से जानें कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

    सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
    मेष राशि
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या के दिन अनाज जैसे गेहूं, मसूर की दाल, लाल फल और शरबत का दान करना चाहिए।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीबों को दूध, दही और पैसों का दान करेंगे तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या पर हरी सब्जियों और हरे अनाज जैसे साबुत मूंग दाल का दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन हरे रंग के वस्त्रों का दान करें तो यह भी शुभ माना जाता है।

    कर्क राशि
    कर्क राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन घी, दही, दूध और सफ़ेद अनाज का दान करें तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है।

    सिंह राशि
    अगर आपकी राशि सिंह है तो सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन गुड़ और चने की दाल का दान करें, इससे किसी भी उपाय से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के लोग सर्वपितृ अमावस्या के दिन आप चावल का दान करें और सफेद मिठाई का दान करें, इससे आपके सभी पितृ दोष दूर हो सकते हैं।

    तुला राशि
    तुला राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन काले तिल का दान करें तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और पितृ दोष दूर होंगे।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्या के दिन अगर काले तिल का दान करेंगे तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्र भी दान कर सकती हैं।

    धनु राशि
    धनु राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या के दिन पीले रंग के वस्त्र और पीले फल का दान करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

    मकर राशि
    मकर राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन जरूरतमंदों को काली उड़द दाल का दान करते हैं या काले वस्त्रों का दान करते हैं तो जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के लोगों को सर्व पितृ अमावस्या पर ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और गरीबों को पैसों का दान करना चाहिए।

    मीन राशि
    मीन राशि के लोग अगर सर्व पितृ अमावस्या के दिन मिठाई और फल का दान करें तो पितृ दोष दूर होते हैं

    Post Views: 355

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगयाजी ही नहीं, भारत की ये 7 जगह भी पितरों के श्राद्ध के लिए हैं प्रसिद्ध…
    Next Article इस नवरात्र में जरूर करें इन नियमों का पालन, सदैव बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया पार्टी की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज…

    August 4, 2026

    आज 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जानिए कैसा रहेगा मौसम…

    August 4, 2026

    सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह…

    August 4, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला…

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया पार्टी की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज…
    • आज 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जानिए कैसा रहेगा मौसम…
    • सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह…
    • आज का राशिफल मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला…
    • 15 अगस्त से भारत के लिए डबल धमाका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के साथ हॉकी वर्ल्ड कप का भी आगाज; जानें यहां से पूरा शेड्यूल….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?