Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इनएक्टिव PF खाता बन सकता है मुसीबत, बंद हो सकता है ब्याज मिलना, क्लेम में आ सकती है दिक्कत, जानें कैसे करें Activate….
    मध्य प्रदेश

    इनएक्टिव PF खाता बन सकता है मुसीबत, बंद हो सकता है ब्याज मिलना, क्लेम में आ सकती है दिक्कत, जानें कैसे करें Activate….

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– क्या आप जानते हैं कि आपका PF खाता लंबे समय तक निष्क्रिय रहने पर इनएक्टिव हो सकता है? ऐसा होने पर खाते में जमा रकम पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है और साथ ही क्लेम या ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाएं भी अटक सकती हैं.

    लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है. EPFO ने इनएक्टिव खातों को एक्टिव करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इससे जुड़े नियम और पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

    PF खाता कब होता है इनएक्टिव?

    EPFO नियमों के अनुसार, यदि किसी PF खाते में लगातार 36 महीने तक कोई योगदान, निकासी या ट्रांसफर नहीं होता सिर्फ ब्याज क्रेडिट को छोड़कर तो खाता इनएक्टिव मान लिया जाता है.
    नौकरी बदलने पर पुराना PF नए खाते में ट्रांसफर नहीं करने से खाता बंद हो सकता है.
    लंबे समय तक बेरोजगार रहने या योगदान न करने पर भी खाता इनएक्टिव हो जाता है.
    इनएक्टिव खाते से होने वाले नुकसान
    खाते पर मिलने वाला ब्याज रुक जाता है.
    कंपाउंडिंग का फायदा नहीं मिल पाता, जिससे रिटायरमेंट कॉर्पस पर सीधा असर होता है.
    क्लेम और ट्रांसफर के दौरान KYC या सिस्टम मिसमैच के कारण दिक्कतें आती हैं.
    नौकरी बदलने पर क्यों जरूरी है PF ट्रांसफर?
    अक्सर नौकरी बदलने पर नया नियोक्ता नया PF खाता खोल देता है. अगर आप पुराना खाता समय पर ट्रांसफर नहीं करते तो वह इनएक्टिव हो जाता है.

    समय रहते PF ट्रांसफर करने से खाता एक्टिव रहता है.
    ब्याज और कंपाउंडिंग का लाभ लगातार मिलता है.
    भविष्य में निकासी या क्लेम आसान हो जाता है.
    पेंशन के लिए भी आपकी पूरी सर्विस हिस्ट्री जुड़ी रहती है.
    इनएक्टिव PF खाते को कैसे करें एक्टिवेट?
    UAN सक्रिय करें और KYC पूरी तरह अपडेट करें.
    बैंक खाता और ई-नॉमिनेशन को लिंक करें.
    अगर गलती है जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, तो जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सुधार करें.
    पुराने खाते को नए PF खाते में ट्रांसफर करें.
    जरूरत पड़ने पर EPFiGMS पोर्टल से शिकायत दर्ज कर सुधार करवाएं.
    समय-समय पर अपनी पासबुक और सर्विस हिस्ट्री की जांच करते रहें.
    ध्यान रखने योग्य बातें
    नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर न करने से ब्याज बंद हो सकता है.
    ट्रांसफर करने पर न केवल पैसा एक ही खाते में जुड़ता है, बल्कि पेंशन का हिसाब भी सही तरीके से बनता है.
    इनएक्टिव खाता दोबारा सक्रिय करने के लिए KYC और एक छोटी ट्रांजैक्शन करना सबसे जरूरी कदम है.
    अगर आप भी चाहते हैं कि आपके PF का पैसा और उस पर मिलने वाला ब्याज सुरक्षित रहे, तो खाते को समय-समय पर अपडेट करें और नौकरी बदलते ही ट्रांसफर जरूर कर लें।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIRCTC की तरफ से रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी, 15 की जगह अब देने होंगे इतने रुपए…
    Next Article नवरात्रि पर मैहर मंदिर के भक्तों को रेलवे की सौगात, 15 एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया स्टॉपेज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?