Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये पेड़-पौधे हैं सांपों का मुख्य अड्डा; बारिश में लिपटे रहते हैं इन पेड़ों से, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं…
    समाचार

    ये पेड़-पौधे हैं सांपों का मुख्य अड्डा; बारिश में लिपटे रहते हैं इन पेड़ों से, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं…

    By Tv 36 HindustanSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कुछ पौधे साँपों के लिए पसंदीदा होता है. इसलिए अगर घर के पास ये पौधे हों, तो सावधान रहना चाहिए. बरसात के दिनों में इन पौधों में सांप सबसे ज्यादा छुपे हुए रहते हैं.
    बरसात का मौसम जहां प्रकृति की हरियाली से मन को सुकून देता है, वहीं यह सांपों के खतरे को भी बढ़ा देता है. बारिश के समय जमीन गीली हो जाती है, पौधों की जड़ें और तने नमी से भर जाते हैं. ऐसे माहौल में कुछ विशेष पेड़ और पौधे ऐसे होते हैं, जो सांपों के लिए आदर्श ठिकाने बन जाते हैं.

    यदि आप अपने घर, गार्डन, खेत या ऑफिस के पास इन पेड़ों को लगाते हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं उन पेड़-पौधों के बारे में जिनसे दूर रहना चाहिए.
    केले का पेड़ गीला और छायादार होता है, जिससे सांप बहुत आकर्षित होते हैं. इसकी जड़ों और तनों के बीच की जगह सांपों के लिए छिपने का आदर्श स्थान बन जाती है. बरसात में केले के पेड़ के पास समय बिताने से बचें.

    पीपल और बरगद के पेड़ की मोटी जड़ें और हवाई जड़ें सांपों को चढ़ने और छिपने में मदद करती हैं. बारिश में इनमें नमी और अंधेरा सांपों को बहुत भाता है. इन पेड़ों के पास बच्चों को खेलने से रोकें.
    तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है लेकिन इसके आसपास अगर झाड़ियां, घास या गंदगी जमा हो जाए, तो ये सांपों के छिपने का बेहतरीन ठिकाना बन जाती है. बरसात में तुलसी के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

    नीम की पत्तियां भले ही एंटी-बैक्टीरियल होती हैं लेकिन इसके नीचे सूखी पत्तियां जमा हो जाने से सांपों को आरामदायक स्थान मिल जाता है. बरसात में नीम के नीचे विशेष सफाई जरूरी होती है ताकि सांपों का डेरा न बन पाए.

    सफेदा और अर्जुन के पेड़ मानसून में सांपों के सुरक्षित ठिकाने बन जाते हैं. इनके पास घर का मुख्य दरवाजा या खिड़की न रखें क्योंकि सांप ऊपर चढ़कर आ सकते हैं.

    कनेर जैसे फूलों वाले पौधे और ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता है, इनकी घनी पत्तियां सांपों को आकर्षित करती हैं. खासकर बच्चों को इन पौधों से दूर रखना जरूरी है.

    बरसात में घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है. पेड़-पौधों के नीचे सूखी पत्तियां, गंदगी या बेकार सामान जमा न होने दें. बच्चों को इन पेड़ों के पास खेलने से रोकें. यदि संभव हो तो इन पेड़ों को घर से उचित दूरी पर लगाएं. समय-समय पर गार्डन की जांच करते रहें ताकि सांपों का अड्डा न बन सके.

    Post Views: 1,030

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोई भी जज हो उसको… कठमुल्ला जैसे शब्द का प्रयोग… जस्टिस शेखर यादव पर बोले पूर्व मुख्य CJI चंद्रचूड़…
    Next Article GST 2.0 पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- इसका सब जगह दिखेगा असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान’ उच्च शिक्षा की नई भोर हुनर, शोध और इस तकनीक से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…

    September 21, 2026

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में ये थाली…

    September 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, इस टैंक में छिपाई लाश, सड़ा-गला शव बरामद…

    September 21, 2026

    ड्रोन हमले से दहला होर्मुज, LPG टैंकर को निशाना, 9 भारतीय समेत इतने क्रू सुरक्षित…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा संकल्प अभियान’ उच्च शिक्षा की नई भोर हुनर, शोध और इस तकनीक से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य…
    • सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में ये थाली…
    • लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, इस टैंक में छिपाई लाश, सड़ा-गला शव बरामद…
    • ड्रोन हमले से दहला होर्मुज, LPG टैंकर को निशाना, 9 भारतीय समेत इतने क्रू सुरक्षित…
    • स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?