Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कन्या पूजन कब किया जाएगा, जानें कन्या पूजन की विधि और नियम…
    कला और संस्कृति

    कन्या पूजन कब किया जाएगा, जानें कन्या पूजन की विधि और नियम…

    By Tv36hindustanSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन करने का बहुत खास महत्व होता है। इन दिन मां दुर्गा की पूजा-पाठ करने और नौ कन्याओं को पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसा करने से साधक को देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हुआ है और तृतीया तिथि 2 दिन होने के कारण अष्टमी 30 सितंबर व नवमी 1 अक्टूबर को पड़ रही है। कुछ लोग अष्टमी के दिन नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं और कुछ लोग नवमी के दिन। यही कारण है नवरात्रि के अंतिम 2 दिन बहुत विशेष होते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कन्या पूजन की विधि, शुभ मुहूर्त और नियम…

    आमतौर पर नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन साधक कन्याओं को भोग लगाकर व्रत का पारण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक आप कन्याओं को भोग लगा सकते हैं। वहीं, नवमी और अष्टमी तिथि पर भी ऐसा किया जा सकता है।
    अगर आपको 9 कन्याएं न मिल पाएं तो 3, 5 या 7 कन्याओं को भी भोजन करा सकते हैं। साथ ही, एक लड़के को भी कन्याओं के साथ भोजन कराना चाहिए। जिसे बटुक भैरव भी कहा जाता है। मान्यता है कि कन्या पूजन में 9 कन्याएं देवी दुर्गा का नौ स्वरूप होती हैं।
    शास्त्रीय नियम के अनुसार, कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल तक की कन्याएं होनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को हर प्रकार के दोष से छुटकारा मिल सकता है और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। साथ ही, जातक को मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

    कन्या पूजन 2025 विधि
    सबसे पहले सभी कन्याओं के चरण धोएं और फिर, आसन पर बिठाकर उन्हें तिलक लगाएं। साथ ही, अपने घर में भोजन भी जरूर कराएं।
    कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में आप लाल वस्त्र दे सकते हैं। यह रंग मां दुर्गा को बेहद प्रिय है। ऐसे में इस रंग का इस्तेमाल करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    वस्त्र के अलावा आप लाल रंग की चुनरी भी उन्हें दे सकते हैं। साथ ही, एक फल भी उपहार के तौर पर जरूर दें। इसके लिए केला, अनार, सेब आदि लिया जा सकता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
    नवरात्रि पूजन के बाद कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री भी देनी चाहिए। इसमें लाल चूड़ियां, बिंदी, नेलपेंट, लिपस्टिक, आदि शामिल है। कन्याओं को श्रृंगार का सामान देने से ये सीधा माता रानी को अर्पित माना जाता है।
    मान्यता है की कन्याओं को जीरा या चावल भी कपड़े में बांधकर देने चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    कन्या पूजन 2025 अष्टमी व नवमी तिथि
    इस बार 30 सितंबर, मंगलवार के दिन अष्टमी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार, 29 सितंबर, सोमवार को शाम के 4 बजकर 32 मिनट से अष्टमी तिथि आरंभ होगी और 30 तारीख को शाम के 6 बजकर 7 मिनट पर इसका समापन होगा।
    इसके बाद से ही यानी 30 तारीख को शाम के 6 बजकर 8 मिनट से नवमी तिथि का आरंभ होगा। इसके बाद, 1 अक्टूबर, बुधवार के दिन शाम के 7 बजकर 2 मिनट पर नवमी तिथि का समापन होगा। ऐसे में अष्टमी 30 सितंबर और नवमी 1 अक्टूबर को रहेगी।

    कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
    अष्टमी तिथि और नवमी तिथि पर सुबह से लेकर शाम तक कन्या पूजन किया जा सकता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार, दिन के पहले भाग में यानी दोपहर के 12 बजे से पहले कन्याओं को भोजन कराना सबसे शुभ माना जाता है।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल आज नवरात्रि का आठवां दिन कुम्भ-मकर और वृश्चिक सहित इन राशियों के लिए मंगलमय…
    Next Article सहारा समूह पर निवेशकों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, अडानी का नाम लेकर लगाई ये गुहार…
    Tv36hindustan

    Related Posts

    6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, जानें इस पार्टी ने इस पर जताया भरोसा…

    October 21, 2025

    राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि…

    October 21, 2025

    रात को सोने से पहले दूध के साथ मिलाकर पी लें ये जड़ीबूटी 4 समस्याओं के लिए है काल…

    October 21, 2025

    जापान को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, साने ताकाइची को PM मोदी ने दी बधाई सामने हैं ये चुनौतियां…

    October 21, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, जानें इस पार्टी ने इस पर जताया भरोसा…
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि…
    • रात को सोने से पहले दूध के साथ मिलाकर पी लें ये जड़ीबूटी 4 समस्याओं के लिए है काल…
    • जापान को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, साने ताकाइची को PM मोदी ने दी बधाई सामने हैं ये चुनौतियां…
    • यम द्वितीया पर भाई का बहन के घर भोजन क्यों है इतना महत्वपूर्ण जानें ये धार्मिक रहस्य…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?