Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दृष्टि IAS कोचिंग पर टूटा पहाड़, लगा 5 लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला…
    अपराध

    दृष्टि IAS कोचिंग पर टूटा पहाड़, लगा 5 लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली:– केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों को लेकर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर दृष्टि IAS पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, संस्थान ने अपने विज्ञापन में बड़े पैमाने पर ‘216+ चयन’ का दावा किया था और सफल उम्मीदवारों की तस्वीरों और उनके नाम का उल्लेख किया गया था. जांच में पाया गया कि यह दावा अधूरा और भ्रामक था, क्योंकि इसमें इस बात की जानकारी छुपाई गई थी कि ये अभ्यर्थी किन पाठ्यक्रमों से जुड़े थे और कितनी अवधि तक जुड़े रहे.

    CCPA की जांच में सामने आया कि जिन 216 उम्मीदवारों का उल्लेख संस्थान ने किया, उनमें से 162 उम्मीदवार करीब 75 प्रतिशत केवल फ्री इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम में शामिल हुए थे. इन उम्मीदवारों ने पहले ही प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा स्वतंत्र रूप से पास कर ली थी. जबकि मात्र 54 छात्र ऐसे थे, जिन्होंने IGP के साथ अन्य नियमित कोर्सों में नामांकन कराया था. इस तरह की जानकारी छिपाना अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को यह विश्वास दिलाता है कि संस्थान की भूमिका उनकी पूरी सफलता में रही, जबकि वास्तविकता इससे अलग थी. यह आचरण उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(28) के तहत भ्रामक विज्ञापन की श्रेणी में आता है.

    दोबारा पकड़ी गई गड़बड़ी

    यह पहला मौका नहीं है जब दृष्टि IAS पर ऐसी कार्रवाई हुई हो. सितंबर 2024 में भी CCPA ने UPSC CSE 2021 के परिणामों को लेकर ‘150+ चयन’ के दावे पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. उस समय संस्थान ने 161 उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी, जिसमें से 148 केवल IGP से जुड़े थे. इसके बावजूद संस्थान ने 2022 में दावा बढ़ाकर 216+ चयन कर दिया और फिर वही भ्रामक तरीका अपनाया. CCPA ने कहा कि यह दोहराया गया उल्लंघन उपभोक्ता संरक्षण नियमों की खुली अवहेलना है.

    अब तक झूठे विज्ञापन के लिए 54 कोचिंग संस्थान को नोटिस
    अब तक, सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों को 54 नोटिस जारी किए हैं. 26 कोचिंग संस्थानों पर ₹90.6 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ऐसे भ्रामक दावे बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीसीपीए ने पाया कि ऐसे सभी संस्थानों ने अपने विज्ञापनों में सफल अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापन के समान है।

    Post Views: 1,450

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleज्यादा अजवाइन के सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान…
    Next Article क्यों होती है शरद पूर्णिमा में राधा-कृष्ण की पूजा, जानिए क्या है रहस्य…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 4, 2026

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?