नई दिल्ली:– महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के तीन साल बाद, मध्य रेलवे ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का आधिकारिक नाम भी बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है।

