Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सड़क यात्रा हो जाएगी सुपर आसान, बस याद कर लें मैप्स के ये 5 मूलमंत्र…
    तकनीकी

    सड़क यात्रा हो जाएगी सुपर आसान, बस याद कर लें मैप्स के ये 5 मूलमंत्र…

    By Tv36 HindustanOctober 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के समय में सड़क यात्रा करने वालों के लिए बहुत जरूरी है। लोग अपनी सड़क यात्रा चालू करने से पहले गूगल मैप्स ओपन करते हैं ताकि वह उन्हें सही रास्ता दिखा सके। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स आपके समय और पैसा भी बचाता है। Google Maps आज हर ड्राइवर का सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है। यह तब और उपयोगी हो जाता है, जब आपको नेविगेशन के दौरान सही दिशा और आसान कंट्रोल के लिए खास जेस्चर पता होने चाहिए। चाहे जूम इन‑आउट करना हो, मैप घुमाना हो या रूट चेंज करना, इन सभी के लिए लोगों को कुछ जेस्चर पता होने चाहिए। इससे गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते-करते सड़क पर पूरा ध्यान रखना आसान होता है। आज हम यहां ऐसे ही कुछ जरूरी जेस्चर बताने वाले हैं, जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी आसान और सुरक्षित बनाने में काम आएंगे।
    गूगल मैप्स पर यह देख सकते हैं कि आगे आपके रास्ते में क्या आने वाला है। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जो नई जगहों पर गाड़ी चलाते हैं या जिन्हें जटिल रास्तों से गुजरना पड़ता है। जब आप गूगल मैप्स में अपनी मंजिल सेट करके नेविगेशन शुरू करते हैं, तो आपको स्क्रीन के नीचे एक ‘डायरेक्शन बॉक्स’ दिखाई देता है।
    इस बॉक्स पर राइट या लेफ्ट स्वाइप करने पर आप अपने रास्ते में आने वाले अगले मोड़ों, एग्जिट या किसी भी बदलाव को पहले ही देख सकते हैं। इससे आपको बार-बार जूम इन और जूम आउट नहीं करना पड़ता है। यह सुविधा फोन के साथ-साथ Android Auto और CarPlay जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करता है।

    गाड़ी चलाते समय अक्सर लोग मैप को इधर-उधर खिसकाते रहते हैं। ऐसे में मैप हमारी गाड़ी की लोकेशन से दूर चला जाता है और हमें पता नहीं चलता कि हम कहां हैं। इसके लिए मैप्स में ‘री-सेंटर मैप’ का फीचर है। यह फीचर आपकी गाड़ी की लोकेशन को तुरंत मैप पर वापस ले आता है। आपको बस री-सेंटर बटन पर एक टैप करना है और आपकी गाड़ी की लोकेशन पर आ जाती है। अगर री-सेंटर बटन काम न करें तो आप वॉयस कमांड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    यह फीचर सेफ्टी के लिए बहुत ही शानदार है। जब आप नेविगेट कर रहे हों, तो आप अपनी लाइव लोकेशन, अपना रास्ता और अनुमानित आगमन समय (ETA) अपने चुने हुए कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे आपके घर वाले आपकी यात्रा को लाइव ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपका नेविगेशन चल रहा हो, तो स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें। आपको ‘शेयर ट्रिप प्रोग्रेस’ का बटन दिखाई देगा। इस पर टैप करके आप उन लोगों को चुन सकते हैं, जिनके साथ आप अपनी यात्रा की जानकारी शेयर करना चाहते हैं।
    गूगल मैप्स में ‘ऐड ए स्टॉप’ फीचर भी मिलता है। यह फीचर आपको अपनी यात्रा के दौरान बीच में कहीं भी रुकने की सुविधा देता है। स्टॉप जोड़ने के दो तरीके हैं। पहला, आप मैप पर सीधे उस जगह को टैप कर सकते हैं, जहां आप रुकना चाहते हैं और फिर ‘ऐड स्टॉप’ का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आप सर्च बार में उस जगह का नाम लिखें जहां आप रुकना चाहते हैं, जैसे कि “पेट्रोल पंप” या “रेस्टोरेंट” और गूगल मैप्स उसे आपके मौजूदा रूट में जोड़ देगा।
    गूगल मैप्स आपको टर्न-बाय-टर्न निर्देश देता है, जिससे आपको रास्ता समझने में आसानी होती है। नेविगेशन के दौरान स्क्रीन के नीचे राइट साइड एक स्पीकर या साउंड का आइकन होता है। इस पर टैप करके आप आवाज को ‘अनम्यूटेड’, ‘म्यूट’ (Mute) या ‘अलर्ट्स ओनली’ पर सेट कर सकते हैं। आप वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके भी आवाज को कंट्रोल कर सकते हैं।

    Post Views: 400

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब AI इंसानों के खिलाफ बना रहा ‘बैकअप प्लान’ बंद होने का ऑर्डर सुनकर शटडाउन सिस्टम ही खराब कर रहा…
    Next Article जूते बनाने वाली कंपनी ने पेश कर दी स्‍मार्ट रिंग, माइनस 10 डिग्री तापमान में भी जांच देगी सेहत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?