Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अगले हफ्ते देशभर में शुरू हो सकता है SIR, चुनावी राज्यों से होगी इसकी शुरुआत…
    राष्ट्रीय

    अगले हफ्ते देशभर में शुरू हो सकता है SIR, चुनावी राज्यों से होगी इसकी शुरुआत…

    By Tv36 HindustanOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– निर्वाचन आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान का पहला चरण शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। 2026 में चुनाव वाले असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में यह काम पहले होगा। बिहार में एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, और अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। आयोग स्थानीय निकाय चुनावों वाले राज्यों में एसआइआर बाद में करेगा। तमिलनाडु में भी अगले सप्ताह से एसआइआर शुरू होगा।

    निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के पहले चरण की शुरुआत कर सकता है। इस अभियान की शुरुआत 10 से 15 राज्यों से होगी। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे और ये सभी उन राज्यों की सूची में शामिल हैं, जहां मतदाता सूची को दुरुस्त किए जाने का काम सबसे पहले शुरू होगा।

    अधिकारियों ने बताया कि आयोग एसआइआर के पहले चरण की घोषणा अगले सप्ताह के मध्य में कर सकता है। आयोग उन राज्यों में मतदाता सूची के एसआइआर का कार्य नहीं करेगा जहां स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं या निकट भविष्य में होने वाले हैं क्योंकि जमीनी स्तर की चुनावी मशीनरी इसमें व्यस्त है और संभवत: एसआइआर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएगी। ऐसे राज्यों में एसआइआर बाद के चरणों में होगा।

    बिहार में पूरा हुआ एसआइआर
    बिहार में मतदाता सूची के एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, जहां लगभग 7.42 करोड़ नामों वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। बिहार में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। आयोग एसआइआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपने पिछले एसआइआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूचियों को अपनी वेबसाइट पर पहले ही डाल दिया है।

    दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2008 की मतदाता सूची है, जब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम गहन पुनरीक्षण हुआ था। उत्तराखंड में अंतिम एसआइआर 2006 में हुआ था और उस वर्ष की मतदाता सूची अब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्यों में अंतिम एसआइआर का उपयोग निर्वाचन आयोग ठीक उसी तरह से करेगा जैसे बिहार की 2003 की मतदाता सूची का उपयोग उसने गहन पुनरीक्षण के लिए किया था। अधिकांश राज्यों में मतदाता सूची का अंतिम एसआइआर 2002 और 2004 के बीच का है।

    यक बी सत्यनारायणन द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें चुनाव आयोग को टी नगर निर्वाचन क्षेत्र के 229 मतदान केंद्रों का पूर्ण और पारदर्शी पुनरीक्षण करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सत्यनारायणन का आरोप है कि चेन्नई के टी नगर निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारियों ने सत्तारूढ़ द्रमुक के पक्ष में 13,000 अन्नाद्रमुक समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए।

    उन्होंने कहा कि वह 2021 का विधानसभा चुनाव मात्र 137 वोटों से हार गए थे, इसकी वजह थी कि बड़ी संख्या में असली वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने याचिका में कहा कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना सुनिश्चित करे।

    Views: 560
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर कृषि मंत्री ने दी बिग अपडेट, लाभार्थी किसानों को जल्द मिलेंगे…
    Next Article अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नहीं होंगे स्थायी, तत्काल प्रभाव से आदेश निरस्त…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय…

    October 25, 2026

    औद्योगिक जरूरत अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहलकलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन…

    October 25, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को वर्षा की सम्भावना कलेक्टर ने अधिकारियों को सतर्क रहने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की…

    October 25, 2026

    सीएसईबी चौक वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पणधूप और बारिश से मिलेगी राहत

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय…
    • औद्योगिक जरूरत अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहलकलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन…
    • चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को वर्षा की सम्भावना कलेक्टर ने अधिकारियों को सतर्क रहने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की…
    • सीएसईबी चौक वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पणधूप और बारिश से मिलेगी राहत
    • विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा ली गई बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?