Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर भारत मेड-इन-इंडिया ऐप्स का ये कमाल …
    तकनीकी

    अब डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर भारत मेड-इन-इंडिया ऐप्स का ये कमाल …

    By Tv36 HindustanOctober 27, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आत्मनिर्भर भारत की सोच और डेटा प्राइवेसी की बढ़ती चिंता ने भारतीय डेवलपर्स को नए, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली ऐप बनाने के लिए प्रेरित किया है। आज कई ऐसे मेड-इन-इंडिया ऐप्स हैं, जो वाट्सएप, जीमेल या गूगल मैप्स जैसे लोकप्रिय विदेशी ऐप्स को चुनौती दे रहे हैं। ये ऐप्स सिर्फ सुरक्षित ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय यूजर्स की जरूरतों और पसंद के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं।
    ज्यादातर लोगों को यह भी नहीं पता कि वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे ऐप्स के भारतीय विकल्प भी मौजूद हैं। अगर आप भी इनसे अनजान हैं, तो यहां कुछ टाप मेड-इन-इंडिया ऐप्स के बारे में जानेंगे, जो विदेशी ऐप्स को टक्कर दे सकते हैं।

    अरट्टै (Arattai) की खूब चर्चा हो रही है। इस शब्द का तमिल में मतलब है- बातचीत यानी चैट। जोहो कॉरपोरेशन द्वारा विकसित स्वदेशी भारतीय मैसेजिंग एप है, जिसे वाट्सएप का स्वदेशी वर्जन भी कहा जा सकता है। इसमें भी यूजर को सुरक्षित चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव मिलता है। साथ ही, यूजर फोटो, वीडियो और डाक्यूमेंट भी आसानी से साझा कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें बिजनेस के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने और मीटिंग शेड्यूल करने की सुविधा भी है। अर‌ट्टै विज्ञापन से मुक्त है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस भी बढ़िया रहता है।

    इस ऐप पर डेटा पूरी तरह भारतीय सर्वर पर सुरक्षित रखा जाता है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी भी सुनिश्चित होती है। अरट्टै का उपयोग व्यक्तिगत चैटिंग के साथ-साथ छोटे व्यवसाय और ग्रुप्स के लिए भी किया जा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
    नायबर्स (Nyburs)
    भारतीय सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जो स्थानीय भाषाओं और भारतीय संस्कृति पर केंद्रित है। यूजर्स को चैटिंग, नेटवर्किंग, कम्युनिटी एंगेजमेंट जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती है। इस ऐप में रियल-टाइम मैसेजिंग शामिल है, जो टेक्स्ट, वायस और मीडिया शेयरिंग को आसान बनाता है। यूजर ग्रुप्स भी बना सकते हैं। इसके साथ ही, यह पर्सनल ब्रांडिंग टूल्स देता है, जिससे यूजर पोस्ट, प्रोफाइल और कंटेंट शेयर करके आनलाइन पहचान को मजबूत कर सकते हैं। इससे लोकल भाषाओं में कंटेंट पोस्ट करने की सुविधा है।

    Zoho Mail
    जोहो मेल को भारत में जीमेल के विकल्प को तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह सहित कई हाई प्रोफाइल यूजर्स जीमेल से स्वदेशी जोहो मेल पर स्विच हुए हैं। इसके बाद से यह इंटरनेट मीडिया पर ट्रेड कर रहा है। जोहो मेल में यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है, जिससे थर्ड पार्टी ट्रैकिंग की संभावना लगभग नहीं रहती है। इसमें टू-फैक्टर आथेंटिकेशन, कस्टम डोमेन ईमेल और जोहो सुइट के अन्य टूल्स के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा है।

    जोहो मेल का डाटा भारत और यूरोप में मौजूद सुरक्षित सर्वर्स पर रखा जाता है। यह एप सिर्फ व्यक्तिगत ईमेल के लिए नहीं, बल्कि कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए भी ईमेल और आफिस मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रदान करता है। यह एप भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है।

    जोहो सूइट
    यह भारत का सबसे बड़ा क्लाउड बेस्ड साफ्टवेयर इकोसिस्टम है। इसमें 55 से ज्यादा बिजनेस एप्लिकेशंस शामिल है, जैसे- जोहो राइटर (वर्ड प्रोसेसिंग), जोहो शीट (स्प्रेडशीट और डाटा एनालिसिस), जोहो शो (प्रेजेंटेशन टूल), जोहो सीआरएम, जोहो बुक्स, जोहो प्रोजेक्ट्स, जोहो पीपल, जोहो क्रिएटर्स आदि। ये टूल्स कंपनियों को अकाउंटिंग, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एचआर कार्यों में मदद करते हैं।

    इसमें रियल-टाइम कोलैबोरेशन की सुविधा है, जिससे कई यूजर्स एक साथ काम कर सकते हैं और सभी बदलाव तुरंत क्लाउड पर सेव हो जाते हैं। फाइले सुरक्षित जोहो वर्क ड्राइव पर रहती हैं। एआई असिस्टेंट जिया राइटर में स्टाइल और टोन सुधारने के सुझाव देता है, जबकि शीट में डाटा एनालिस्ट की तरह काम करता है।

    जोहो ऑफिस सूट विंडोज, मैक, एंड्रायड और आइओएस पर उपलब्ध है और ऑफलाइन मोड में भी डाक्यूमेंट्स को देखा जा सकता है। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फाइल्स के साथ कंपैटिबल है, जिससे वर्ड, एक्सेल और पावर पाइंट को आसानी से एडिट किया जा सकता है। यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सिक्योर सर्वर्स और प्राइवेसी फर्स्ट पॉलिसी का पालन करता है।
    मैपल्स
    भारत में नेविगेशन के लिए गूगल मैप काफी पॉपुलर है, लेकिन अब भारत का अपना नेविगेशन ऐप मैपल्स (Mappls) इसे टक्कर दे रहा है। इस ऐप को मैपमायइंडिया ने विकसित किया है। यह एप न केवल दिशा दिखाता है, बल्कि भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और यात्रा की असल चुनौतियों को भी बेहतर ढंग से समझता है।

    इसमे रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ईवी चार्जिंग स्टेशन, अस्पताल और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मैपल्स पिन, टोल और ट्रिप कास्ट कैलकुलेटर, 3 डी फंक्शन व्यू और लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स आफलाइन मैप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो ग्रामीण इलाकों में बहुत उपयोगी साबित होता है। इसका डाटा सरकारी परियोजनाओं में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    ये हैं कुछ अन्य स्वदेशी ऐप्स
    स्वदेशी ऐप्स में डिजीबाक्स, शेयरआल, जियो मीट, जियो चैट, शेयरचैट, मौज, रोपोसो जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। देखा जाए, तो स्वदेशी एप्स ने साबित कर दिया है कि भारत तकनीक का उपयोग करने वाला देश ही नहीं, बल्कि तकनीक बनाने की क्षमता भी रखता है। ये एप्स न केवल सुरक्षित है, बल्कि भारतीय यूजर्स की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बनाए गए हैं। आने वाले वर्षों में इन स्वदेशी एप्स का प्रभाव और बढ़ेगा।

    Post Views: 385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नहीं होंगे स्थायी, तत्काल प्रभाव से आदेश निरस्त…
    Next Article वास्तु शास्त्र घोड़े की नाल लगाने से खत्म होगी आर्थिक तंगी, इस दिशा में लगाना होगा बेहद शुभ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?