Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महागठबंधन का बड़ा ऐलान – हर घर में एक नौकरी, महिलाओं को ₹2,500 मासिक सहायता…
    चुनाव

    महागठबंधन का बड़ा ऐलान – हर घर में एक नौकरी, महिलाओं को ₹2,500 मासिक सहायता…

    By Tv36 HindustanOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार :– विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र महागठबंधन ने अपना “बिहार संकल्प पत्र” जारी किया। तेजस्वी यादव ने इसे जनता के अधिकार और भविष्य का दस्तावेज़ बताया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार केवल सरकार नहीं, बल्कि एक नई सोच और नीतियों से आगे बढ़े।

    हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का कानून
    महागठबंधन ने वादा किया कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर “एक परिवार, एक नौकरी” का अधिनियम लागू किया जाएगा। अगले 20 महीनों में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा, सभी संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला भी घोषणापत्र में शामिल है।

    जीविका दीदियों को मिलेगा स्थायी दर्जा
    सभी जीविका सीएम (Community Mobilisers) दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और उनका मासिक वेतन ₹30,000 तय होगा। ऋण पर ब्याज माफी, दो वर्षों तक ब्याजमुक्त ऋण और ₹2,000 मासिक भत्ता देने की घोषणा की गई। समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय मिलेगा।

    महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’
    महिलाओं को 1 दिसंबर से ₹2,500 की मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। पांच साल में उन्हें ₹30,000 वार्षिक लाभ मिलेगा। साथ ही “BETI” और “MAI” योजनाओं के तहत बेटियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और आय की सुविधा, तथा माताओं को मकान, अन्न और आय की गारंटी दी जाएगी।

    किसानों और मजदूरों के हित में वादे
    सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी।

    APMC कानून को फिर से लागू कर मंडी प्रणाली को पुनर्जीवित किया जाएगा।

    मनरेगा मजदूरी ₹255 से बढ़ाकर ₹300 की जाएगी और कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 200 होंगे।

    केंद्र सरकार से पूरे देश में मनरेगा मजदूरी ₹400 प्रतिदिन तय करने की मांग की जाएगी।

    पेंशन, स्वास्थ्य और दिव्यांग कल्याण
    जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत ₹25 लाख तक का मुफ्त बीमा हर परिवार को मिलेगा।

    वृद्धों और विधवाओं को ₹1,500 मासिक पेंशन दी जाएगी (हर वर्ष ₹200 की वृद्धि)।

    दिव्यांगों को ₹3,000 मासिक पेंशन के साथ “दिव्यांग विकास कार्यक्रम” लागू किया जाएगा।

    हर पंचायत में “दिव्यांग मित्र” नियुक्त किए जाएंगे।

    शिक्षा और युवा सशक्तिकरण
    बिहार में 2000 एकड़ में Educational City और 5 नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है।
    हर अनुमंडल में महिला कॉलेज और 136 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।
    प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म व शुल्क समाप्त किए जाएंगे और परीक्षा केंद्र तक मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

    औद्योगिक और रोजगार नीति
    राज्य में IT पार्क, SEZ, डेयरी व एग्रो आधारित उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में लाखों रोजगार सृजित किए जाएंगे।
    लघु व मध्यम उद्योगों के लिए नई वित्तीय और कौशल नीति बनाई जाएगी।

    आरक्षण और सामाजिक समानता
    आरक्षण सीमा को 50% से अधिक करने के लिए संविधान की नौवीं अनुसूची में संशोधन भेजा जाएगा।

    अतिपिछड़ों को 30%, अनुसूचित जातियों को 20% और अनुसूचित जनजातियों को आनुपातिक आरक्षण मिलेगा।

    ‘अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण अधिनियम’ लाया जाएगा।

    अपराधों पर Zero Tolerance Policy लागू होगी, पुलिस अधिकारियों का निश्चित कार्यकाल तय किया जाएगा।

    प्रवासी और अल्पसंख्यक कल्याण
    प्रवासी मजदूरों के लिए समर्पित विभाग और डिजिटल डेटाबेस बनाया जाएगा।

    दिल्ली, मुंबई, सूरत, बेंगलुरु और लुधियाना में बिहार मित्र केंद्र खोले जाएंगे।

    वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

    पंचायत प्रतिनिधियों और पारंपरिक कारीगरों के लिए कदम

    पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना और ₹50 लाख का बीमा।

    पूर्व प्रतिनिधियों को पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा।

    नाई, बढ़ई, कुम्हार, लोहार, माली, मोची जैसी जातियों को ₹5 लाख का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।

    PDS वितरकों को मानदेय और अनुकंपा आयु सीमा 58 वर्ष से हटाई जाएगी।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: पहले चरण में 4708 पदों पर होगी नियुक्ति…
    Next Article प्रदेश में दिख रहा चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में पड़ेगा ज्यादा प्रभाव…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?