
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक मोबाइल फट गया। इस घटना में 9 साल के एक बच्चा गंभीर रुप घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जिले के गोधना गांव का है। यहां के रहने वाला बच्चा अपने मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान उनका मोबाइल फट गया। इस हादसे में 9 साल के बच्चे को आई गंभीर चोट आई है। बहरहाल उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।