
चंडीगढ़ः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में इन दिनों र्क्लक, र्क्लक आईटी और र्क्लक अकाउंट्स पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए अधिसुचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 2789 पदों पर नियुक्तियां होगी।
जारी अधिसूचना के मुताबिक क्लर्क के 2374 पद, आईटी क्लर्क के 212 पद, अकाउंट्स क्लर्क के 203 पद पर भर्ती होनी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है लेकिन तीनों पदों पर समान क्वालिफिकेशन बैचलर डिग्री है। र्क्लक पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 18 नवंबर की शाम 5 बजे और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर, 2021 है। इसके अलावा, र्क्लक, आईटी एंड अकाउंट पोस्ट पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 नवंबर की शाम 5 बजे और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2021 है।
PSSSB की ओर से निकाले गए विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद समाचार सेक्शन पर, उम्मीदवारों को उस पद के अनुसार अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए, जैसे र्क्लक, र्क्लक आईटी पद पर आवेदन करना चाहते हैं। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भर सकते हैं।उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति रखनी चाहिए।