कोरबा;–कैरियर पब्लिक स्कूली छात्राओं को एकता दिवस पर विधिक जागरूकता विद्यार्थियों को दी गई न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी।

कोरबा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री संतोष शर्मा के निर्देशन न्यायालयीन प्रांगण में न्यायिक अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ताओं स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्र की अखंडता और देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने संकल्प लिया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा एक विशेष विधि जागरूकता आयोजित की गई। जिसमें (नालसा) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण:अधिनियम तहत विधिक सहायता कार्यक्रमों की निगरानी और मुक्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए नीतियां बनाता हैं इसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता देना और विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन करना है
( सालसा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण: न्याय सबके लिए सुनिश्चित करनाअन्य अक्षमताओं के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे रहे जिसका उद्देश्य सभी के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण समान अवसर विधिक जानकारी की कमी के अभाव में कोई भी न्याय पाने के अवसर से वंचित न रहे ।
( डालसा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण: कमजोर वर्गों को मुक्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना एवं उद्देश्य: न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना समान अवसर सुनिश्चित करना के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके गठन और सभी दिव्यांगों के लिए न्याय तक पहुंच प्रदान करना इस अवसर पर लीगल चीफ रोहित राजवाड़े , डिप्टी चीफ नंदकिशोर पासवान, डिप्टी चीफ रामकुमार मौर्य, अरुण कुमार अनंत ,एडवोकेट प्रमोद तिवारी ,अमित साहू ,विपिन मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर ,सीमा नायक सीमा चौहान की संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया सीनियर कोर्ट मैनेजर डॉक्टर विनोद भास्कर संपूर्ण कार्यक्रम के मध्य उपस्थित रहे।

कानून के प्रति सजकता ही सशक्त नागरिकता की पहचान एकता दिवस बना विधि चेतना का पर्व-प्राधिकरण ने बच्चों में भारी कानूनी जागरूकता की ऊर्जा
इस अवसर पर पैरेललिगल वॉलिंटियर्स गोपाल चंद्र रमाकांत दुबे स्कूली क्षात्राओं का कानूनी जागरूकताओं में उत्साह वर्धन करते न्यायालय परिसर का भ्रमण कराया जहां उन्हें न्यायालय की कार्य प्रणाली न्यायाधीशों की जिम्मेदारियां न्यायिक प्रक्रिया लीगल डिफेंस पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

*"एकता न्याय और सेवा --सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित कोरबा का विधिक संकल्प"*