Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर पहनते-पहनते फीकी पड़ गई है सोने के गहनों की चमक तो घर बैठे इन आसान टिप्स से करें साफ…
    समाचार

    अगर पहनते-पहनते फीकी पड़ गई है सोने के गहनों की चमक तो घर बैठे इन आसान टिप्स से करें साफ…

    By Tv36 HindustanNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– सोने के गहने हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। समय के साथ, गहनों की चमक फीकी पड़ जाती है और वे अपनी पुरानी सुंदरता खोने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे धूल, पसीना, गंदगी, नमी, और केमिकल्स। अगर आप भी अपने सोने के पुराने गहनों को फिर से चमकदार और नए जैसा देखना चाहते हैं, तो आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने चाहिए, लेकिन इन टिप्स के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप जानें कि किन चीजों से गहनों की सफाई नहीं करनी चाहिए, जिससे उनका रूप और क्वालिटी बनाए रखा जा सके। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    बेकिंग सोडा और पानी
    बेकिंग सोडा एक बहुत ही अच्छा क्लीनिंग एजेंट है जो गहनों पर जमी गंदगी और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को कुछ बूँदें पानी डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे एक सॉफ्ट ब्रश से गहनों पर हल्के हाथों से लगाकर रगड़ें। इसके बाद गहनों को गुनगुने पानी से धोकर सॉफ्ट कपड़े से सुखा लें।
    टूथपेस्ट से सफाई
    नॉन-जेल और बिना ब्लीच वाले टूथपेस्ट का उपयोग करें। टूथपेस्ट गहनों के लिए एक अच्छे क्लीनर की तरह काम करता है। एक पुराना टूथब्रश लें और उसमें थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर गहनों पर रगड़ें। इससे गहनों में जमा गंदगी हट जाएगी और चमक वापस आ जाएगी।

    डिश वॉशिंग लिक्विड और गुनगुना पानी
    गुनगुने पानी में कुछ बूंदें डिश वॉशिंग लिक्विड की डालें और उसमें गहनों को 15-20 मिनट तक भिगोएं। फिर हल्के से ब्रश से साफ करें और पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
    अमोनिया
    अगर आपके गहनों में कोई खास गंदगी हो और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो आप 1 भाग अमोनिया को 6 भाग पानी में मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह उपाय केवल सोने के गहनों के लिए है, जिनमें कोई रत्न न हों।

    किन चीजों से न करें सफाई?
    ब्लीच और हार्श केमिकल्स
    इनका इस्तेमाल सोने की धातु पर न करें, क्योंकि ये गहनों की चमक को खत्म कर सकते हैं और लंबे समय में सोने की क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

    नमक और टूथ पाउडर
    यह खुरदरापन उत्पन्न करता है और गहनों की सतह पर स्क्रैच डाल सकता है, जिससे उनकी चमक और शाइन कम हो सकती है।

    एसिडिक चीजें जैसे सिरका या नींबू
    सिरका और नींबू के रस का इस्तेमाल करने से गहनों की बाहरी परत खराब हो सकती है, और ये सोने की चमक को फीका कर सकते हैं।

    Post Views: 245

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 391 पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन…
    Next Article वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 20 लाख से अधिक हस्ताक्षर राजधानी रवाना…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?