छत्तीसगढ़:– जिले के पास मंगलवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट के कारण हुई इस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं। रेल प्रशासन ने सभी घायलों के नामों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मिलकर राहत अभियान तेज़ी से शुरू किया। सभी घायलों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार घायलों का इलाज कर रहे हैं, और रेल प्रशासन ने हर घायल यात्री को 50 हजार रुपये की त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई है।
घायलों की सूची में शामिल नाम
मथुरा भास्कर (55 वर्ष)
चौरा भास्कर (50 वर्ष)
शत्रुघ्न (50 वर्ष)
गीता देबनाथ (30 वर्ष)
मेहनिश खान (19 वर्ष)
संजू विश्वकर्मा (35 वर्ष)
सोनी यादव (25 वर्ष)
संतोष हंसराज (60 वर्ष)
रश्मि राज (34 वर्ष)
ऋषि यादव (2 वर्ष)
तुलाराम अग्रवाल (60 वर्ष)
अराधना निषाद (16 वर्ष)
मोहन शर्मा (29 वर्ष)
अंजूला सिंह (49 वर्ष)
शांता देवी गौतम (64 वर्ष)
प्रीतम कुमार (18 वर्ष)
शैलेश चंद्र (49 वर्ष)
अशोक कुमार दीक्षित (54 वर्ष)
नीरज देवांगन (53 वर्ष)
राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष)
रेलवे ने दी जानकारी, जांच के आदेश जारी
रेल प्रशासन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
