कोरबा :–राज्योत्सव 2025 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की ओर से लगाए गए कानूनी जागरूकता स्टॉल को बड़ी सफलता मिली । इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा एवं विधिक सचिव कुमारी डिंपल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समर्पित क्रियाशील पैरालीगल वालंटियर न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि:-

हम कानून के प्रचार प्रसार एवं ज नजागरूतक्ओं के माध्यम से अपराधों की कमी के लिए संकल्पित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्यायिक सहायता पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।
लीगल चीफ सीनियर एडवोकेट रोहित राजवाड़े ने बताया जागरूकताओं में विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना, लोगों का कानूनी जानकारियों के प्रति रुझान बढ़ा जिसमें कुछ श्रेष्ठ समर्पित पीएलवी कार्यकर्ताओं की सेवा भावनाओं का प्रतिफल रहा।

राज्योत्सव समापन दौरान मुख्य अतिथि श्रम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल का अवलोकन कर प्रशंसा करते हुए क्षेत्रीय जनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया ।नागरिकों संग अवलोकन कर बड़ी उपलब्धि बताया और आगे इससे आगे भी प्रयासों की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर पैरालीगल वॉलिंटियर रमाकांत दुबे ,गोपाल चंद्रा, आवेश, कुरैशी सतीश यादव साहित न्यायिक कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक जन भारी तादात में उपस्थित रहे।

“न्याय सबकी द्वारा तक यही है विधिक सेवा प्राधिकरण का संकल्प”

