छत्तीसगढ़:– राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 साल आज पूरे हो गए हैं. राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 साल आज पूरे हो गए हैं. अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम होगा.
ओडिशा दौरे पर रहेंगे CM साय:
CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा का दौरा करेंगे. इस कड़ी में CM साय सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर नुआपाड़ा पहुंचेंगे. नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जनसभा में शामिल होंगे, और BJP प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में सभा करेंगे. जिसके ठीक बाद वह दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक सभा में शामिल होंगे. फिर दोपहर 02:45 बजे CM साय पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौटेंगे.
देश के 150 स्थानों पर होगा वंदेमातरम का गायन:
राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 साल आज पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर 7 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. देश में 150 स्थानों पर एक साथ वंदेमातरम का गायन होगा. वहीं छग में 5 स्थानों पर वंदेमातरम का समूह गायन होगा. बतादें कि इस बीच लगभग सभी संभागों में वंदेमातरम गायन और संगोष्ठी होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत सभी बड़े चहरे कार्यक्रम में शामिल होंगे.
राष्ट्रपति मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़:
अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम होगा. दरअसल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी. इस दौरान वह अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी.
