नई दिल्ली:– अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ एक बार फिर 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म की यादें ताज़ा कराने जा रही है। वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह मेगा फिल्म अपने महाकाव्य स्तर के युद्ध दृश्यों और दमदार स्टारकास्ट के कारण चर्चा में है।
‘बॉर्डर 2’ से रिलीज हुए वरुण धवन के पहले फौजी लुक के पोस्टर में वे युद्धभूमि में बंदूक थामे, गुस्से में दुश्मनों की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर दिख रही दृढ़ता और जोश यह बताती है कि वे एक सशक्त सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं।
मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा—
“बॉर्डर उसका फर्ज है और भारत उसका प्यार! ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।”
फिल्म की स्टारकास्ट में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा शामिल हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं।
यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का अगला भाग है, जिसने 1971 भारत-पाक युद्ध की वीरगाथा को पर्दे पर अमर कर दिया था। उस दौर की यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही।
निर्देशक अनुराग सिंह इस बार कहानी को और भी बड़े पैमाने पर पेश कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक, विजुअल्स और दमदार एक्शन के साथ ‘बॉर्डर 2’ एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में है।
