Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर तिरुपति बालाजी में क्यों करते हैं बालों का दान, जानिए इसकी असली वजह…
    समाचार

    आखिर तिरुपति बालाजी में क्यों करते हैं बालों का दान, जानिए इसकी असली वजह…

    By Tv36 HindustanNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। इनके रहस्यों का अभी तक कोई भी नहीं पता लगा पाए हैं। इन रहस्यमयी मंदिरों में भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर से लाखों लोगों का गहरी आस्था जुड़ी है। आपको बता दें, भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है।

    आज भगवान तिरुपति बालाजी का यह चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भगवान विष्णु को समर्पित यह खूबसूरत मंदिर भारतीय वास्तु कला और शिल्प कला के लिए भी जाना जाता है और यह भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।

    भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की परम्परा भी सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि इस मंदिर में बाल का दान करना महादान माना जाता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि आखिर यहां पर बाल क्यों दान किया जाता है? इसके साथ ही मंदिर में बादल दान करने की पीछे की क्या कहानी है।

    क्यों तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की परम्परा है
    भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि इस मंदिर में बाल का दान करना महादान माना जाता है।

    मान्यता है कि तिरुपति बाला जी मंदिर में व्यक्ति अपने जितने बालों को दान करता है, भगवान उन्हें 10 गुना धन लौटाते हैं। इसके साथ ही बालों को दान करने पर मां लक्ष्मी की भी कृपा रहती है। यहां पर हर साल देश-विदेश से लाखों भक्त भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर का दर्शन करने आते हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुपति बालाजी मंदिर में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि बच्चे और महिलाएं भी अपने बाल कटवाती हैं। धन प्राप्ति के लिए महिलाएं मन्नतें मांगती हैं और पूरी होने पर वह अपने लंबे बालों को दान करती हैं।

    कहा तो ये भी जाता है कि जो व्यक्ति अपने बाल यहां पर दान करता है, वो अपने बाले के रूप में पापों और बुराइयों को भी इसी स्थान पर छोड़ जाता है। इससे भगवान की भक्तों पर कृपा बनी रहती है। यहां पर बाल काटने के लिए सैकड़ों नाई बैठ रहते हैं, जो फ्री में लोगों के बाल काटते हैं।

    मान्यता तो ये भी है कि, इस मंदिर में बाल दान करने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा और इच्छा पूरी करने के पीछे एक पौराणिक वजह भी है।

    पौराणिक कथा के मुताबिक, प्राचीन काल में भगवान बालाजी की मूर्ति पर ढेरों चीटियों का एक पहाड़ बन गया था, जिस पर हर दिन एक गाय आकर दूध देकर चली जाती थी। जब गाय के मालिक को यह पता चला तो, वो नाराज हो गया और कुल्हाड़ी से गाय का वध कर दिया। इससे बालाजी के सिर चोट लग गई और उनके सिर के बाल गिर गए।

    इसके बाद भगवान तिरुपति बालाजी की मां नीला देवी ने अपने बाल काट दिए और बालाजी के सिर पर रख दिए। ऐसे भगवान के सिर का जख्म बिल्कुल ठीक हो गया। इससे भगवान ने प्रसन्न होकर कहा कि बाल शरीर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, लेकिन आपने मेरे लिए बालों का त्याग कर दिया।
    आज से जो भी मेरे लिए अपने बालों का त्याग करेगा, उनकी हर इच्छा पूरी होगी। तब से भक्त अपने बालों को तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बालों का दान कर रहे हैं। इस मंदिर के पास नीलादरी हिल्स है, जहां पर नीला देवी का भी मंदिर है।

    Post Views: 345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगूगल मैप से भी अच्छा है भारत का ये देसी मैप आज के बाद कभी यूज नहीं करेंगे Google Map…
    Next Article अब युक्तियुक्तकरण नीति से विद्यार्थियों तक पहुँच रही शिक्षकों की विशेषज्ञता का लाभ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?