Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमेन का पद देने सीएम से गुहार लगाएंगे सुन्नी मुसलमान
    गैजेट

    अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमेन का पद देने सीएम से गुहार लगाएंगे सुन्नी मुसलमान

    By Tv 36 HindustanNovember 15, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ का मुस्लीम समाज समाज के कल्याण के बनाए गए अल्पसंख्यक आयोग में मुस्लिम समुदाय से चेयरमेन बनाने के लिए गुहार लगाएंगे। समाज के प्रतिनिधि जल्द ही संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुसलमान समाज हमेसा से कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा है और चुनावों में मुस्लिम कार्यकर्ता वफादारी और निष्ठा के साथ पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाते रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े होने के कारण लोंगो में पार्टी नेतृत्व और नेताओ से अपेक्षा भी रहती है। लगभग तीन साल पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी मुस्लिम समाज को लगा कि अब उन्हें राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे सरकार के माध्यम से समाज के कल्याण के कुछ कार्य करने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी निकाल सकेंगे।

    लोगों को उम्मीद थी कि सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों विषेश कर मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाए के आयोग और दीगर प्रतिष्ठानों में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। खासकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन का पद मुसलमान अपने कुनबे से चाहता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अन्य समुदाय से चेयरमेन नियुक्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में मायूसी है। समाज के लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आयोग ही ऐसी सरकार प्रवर्तित संस्था है जिसके माध्यम से मुस्लिम समुदाय अपनी जरूरतों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उसका समाधान निकलवा पाता है।

    चूंकि अल्पसंख्यक समुदाय में सर्वाधिक जनसंख्या मुसलमानों की है जिसमें भी अधिकांश सुन्नी मुसलमान हैं। ऐसे में सुन्नी मुसलमान अपने बीच से ही आयोग का चेयरमेन चाहता है।समाज से जुड़े नेताओं का भी मानना है कि गैर मुस्लिम चेयरमेन होने से समाज के लोगो की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती और नहीं उनकी समस्याओं का समाधान ही हो पाता है। गजट में भी आयोग का अध्यक्ष अल्पसंख्यकों में ज्यादा जनसंख्या वाले समाज से बनाए जाने का उल्लेख है।

    सुन्नी मुसलमान को चेयरमेन बनाने से यूपी चुनाव में होगा फायदा

    छत्तीसगढ़ के कई मुस्लिमों से चर्चा करने पर बताया कि यह बात सही है कि यूपी के महत्वपूर्ण दरगाह और मरकज जिसके अनुयायी पूरे देश भर में है। छत्तीसगढ़ में भी सुन्नी मुस्लिम तबके के लगभग सौ फीसद लोग कछोछा शरीफ, बरेली शरीफ, देवा शरीफ और मकनपुर शरीफ दरगाह से ताल्लुक रखते है और जुड़े हुए है। इन जगहों पर इनका आना-जाना साल भर लगा रहता है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ के मुसलमानों का सीधा संपर्क उत्तरप्रदेश के मुसलमानों से बना रहता है। उत्तरप्रदेश में वर्तमान में मुसलमान कांग्रेस से कटे हुए हैं और उनका सपोर्ट सपा को मिल रहा है। ऐसे में मुसलमानों को कांग्रेस से जोडऩे के लिए मुसलमान हित से जुड़े किसी बड़े फैसले की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव के लिए प्रमुख आव्जर्वर बनाए गए हैं ऐसे में उनका लिया गया कोई भी फैसला वहां की राजनीतिक स्थिति पर असर डालेगा। ऐसे में मुसलमान विशेष कर सुन्नी मुसलमान चाहते हैं कि छग में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन के पद पर किसी सून्नी मुसलमान को नियुक्त करने का सीएम ऐलान करे तो इसका बड़ा संदेश यूपी के मुसलमानों का जाएगा और वे कांग्रेस की तरफ फिर से मुखातिब होंगे। देखा यह जा रहा है कि मुसलमान मूलत: कांग्रेस समर्थक होने के बाद भी वर्तमान में सपा और बसपा का समर्थन कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुस्लिम नेताओं ने भी इस बात पर हामी भरी कि यूपी और छग के मुसलमानों को बीच आपसी तालमेल है जिससे उनको छग की राजनीति के बारे में जानकारी मिलती रहती है।

    भूपेश बघेल यूपी के चुनाव प्रभारी है और यूपी में 30 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स है उनको अपने पाले में लाने और लुभाने के लिए छग के नेताओं को छग अल्पसंख्यक आयोग में बिठाकर इसका फायदा यूपी चुनाव में उठाया जा सकता है। इस सबंध में शीघ्र ही छग के मुस्लिम नेताओं का समूह प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखेंगे और ट्विटर और सोशल मीडिया पर भी जानकारी देंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी
    Next Article अंबिकापुर पहुंचीं राज्यपाल अनुसुईया उइके, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य अभिनंदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस के जल से स्नान का पुण्य लाभ :मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 27, 2026

    SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, इन राज्यों पर पड़ेगा असर…

    May 27, 2026

    इस बकरीद पर बदला सरकारी अवकाश, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस…

    May 27, 2026

    नौतपा में तप रहा प्रदेश 45.5°C पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस के जल से स्नान का पुण्य लाभ :मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    • SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, इन राज्यों पर पड़ेगा असर…
    • इस बकरीद पर बदला सरकारी अवकाश, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस…
    • नौतपा में तप रहा प्रदेश 45.5°C पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट…
    • आज मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, कहीं धन लाभ तो कहीं करियर में मिलेगा बड़ा मौका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?