छत्तीसगढ़ :– आज से राज्यव्यापी धान खरीदी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों के परिश्रम और सरकार पर उनके भरोसे का उत्सव बताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी: सीएम
मुख्यमंत्री साय के अनुसार, धान खरीदी के लिए प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएँ पहले से ही उपलब्ध करा दी गई हैं। जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
तकनीक से मजबूत हुई खरीदी व्यवस्था
सरकार ने इस बार धान खरीदी को अधिक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए कई आधुनिक प्रणालियाँ लागू की हैं, जिनमें तुँहर टोकन ऐप, GPS आधारित परिवहन, सतर्क ऐप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर शामिल हैं। सीएम ने कहा कि इन प्रयासों से किसानों को तेज, सुरक्षित और सम्मानजनक सेवा मिलेगी।
‘किसान ही छत्तीसगढ़ की आत्मा’ — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों का अटूट भरोसा ही राज्य की प्रगति का आधार है। धान खरीदी की शुरुआत को उन्होंने किसानों के परिश्रम को सम्मान देने का अवसर बताया।
किसानों में उत्साह, नई उम्मीद के साथ खरीदी प्रारंभ
धान खरीदी शुरू होने के साथ ही प्रदेशभर में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है। सरकार का दावा है कि नई तकनीक और पारदर्शी प्रक्रिया से इस वर्ष धान खरीदी पहले से अधिक सुगम और अनुशासित होगी। सीएम साय ने कहा कि राज्य की समृद्धि का सफर किसानों के इस विश्वास और उम्मीद के साथ लगातार आगे बढ़ेगा।
