छत्तीसगढ़:– जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शुक्रवार को 5 निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की है। आदेश के बाद कई थाना प्रभारियों के प्रभार बदले गए हैं और नए दायित्व सौंपे गए हैं।
तबादला आदेश के अनुसार नई पदस्थापना इस प्रकार है—
निरीक्षक मोरध्वज देशमुख
प्रभारी साइबर सेल से हटाकर सिटी कोतवाली जशपुर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक संतलाल आयाम
उन्हें थाना बगीचा से हटाकर साइबर सेल जशपुर भेजा गया है।
निरीक्षक गौरव पांडेय
रक्षित केंद्र जशपुर से स्थानांतरित करते हुए थाना बगीचा की कमान सौंपी गई है।
निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार
रक्षित केंद्र जशपुर से हटाकर थाना प्रभारी कांसाबेल बनाया गया है।
निरीक्षक अमित तिवारी
रक्षित केंद्र जशपुर से स्थानांतरित होकर अब साइबर सेल जशपुर में अपनी सेवाएँ देंगे।
