Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज MP में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट जैसे दिखने वाले देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
    गैजेट

    आज MP में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट जैसे दिखने वाले देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

    By Tv 36 HindustanNovember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamalapati Railway Station) का नया स्वरूप किसी एयरपोर्ट से कम नहीं है. यह रेलवे स्टेशन अब बन कर पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी 15 नवंबर को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं. रानी कमलापति स्‍टेशन को पूरी तरह से री-डेवलप किया गया है. इस स्‍टेशन में एक एयर कॉन्‍कोर्स है, जिसमें एयरपोर्ट की तरह दुकानें और कैफेटेरिया है.

    रानी कमलापति स्‍टेशन में 900 यात्री एयर कॉन्‍कोर में बैठ सकते हैं. वहीं, एक साथ एक प्लेटफार्म पर 2000 हजार यात्री ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं. इसके अलावा दो सब-वे बनाए गए हैं. एक साथ 1500 यात्री इस अंडरग्राउंड सब-वे से गुजर सकेंगे. इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी. यह अन्य भारतीय रेलवे स्टेशनों की भीड़भाड़ से अलग और एकदम अनूठा वर्ल्ड क्लास स्टेशन है.

    रानी कमलापति स्टेशन ((Rani Kamalapati Railway Station) देश का पहला स्टेशन है, जिसमें यहां से जाने और आने वाले यात्रियों को अलग-अलग रास्ते मिलेंगे. मसलन, जिन्हें रानी कमलापति से ट्रेन पकड़नी है वो एयर कॉन्‍कोर के ज़रिए प्लेटफार्म पर होते हुए ट्रेन तक पहुंचेंगे. जबकि यहां उतरकर बाहर जाने वाले यात्री सब-वे का इस्तेमाल करते हुए रेलवे स्टेशन से बाहर निकल जाएंगे. देश में पहली बार यहां 36 फीट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, जिससे लोग आसानी से गुज़र सकेंगे.

    करीब 450 करोड़ रुपये में बने इस रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट की तरह ही वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं मिलेंगी. जहां यात्री बिना धक्का-मुक्की और बिना भीड़-भाड़ के अपनी बर्थ तक पहुंच सकेंगे. देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की तस्वीरों के जरिए जानते हैं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamalapati Railway Station) की खूबियां…

    देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति के अंदर एयर कॉनकोर्स एयरपोर्ट की तर्ज पर बना हुआ दिखाई दे रहा है. यह नए भारत का नया रेलवे स्टेशन है जहां पर हर वह सुविधा दी गई है, जो किसी एयरपोर्ट पर मिलती हैं. तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह एयर कॉनकोर्स 84 मीटर लंबा 36 मीटर चौड़ा है. जिसमें यात्री भीड़भाड़ से बचते हुए अंदर जा सकेंगे. रानी कमलापति स्टेशन के इस एयर कॉन्कोर्स में 900 यात्री बैठ सकते हैं.

    तस्वीरों में यह वेटिंग रूम देख सकते हैं इस तरीके की साफ सफाई वाला वेटिंग रूम शायद ही पहले कहीं आपने देखा होगा. स्टेशन पर साफ-सुथरे एसी वेटिंग रूम से लेकर रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधा बनाई गई है.

    ट्रेनों की जानकारी के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर ही वेटिंग लाउंज के अंदर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं. यहां बैठकर यात्री ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकेंगे. इसके अलावा यात्री इस वेटिंग लाउंज में बैठकर मध्य प्रदेश की पर्यटन स्थल और एमपी के इतिहास के बारे में भी पढ़ सकेंगे.

    इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के इंतजाम भी वर्ल्ड क्लास किए गए हैं. पूरे स्टेशन परिसर में 170 High Resolution सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो करीब 4 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्रफल पर नजर रखेंगे. इन कैमरों से रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी. सीसीटीवी सर्विलेंस रूम में इन कैमरों की लाइव फीड 24 घंटे रिकॉर्ड होती रहेगी. सर्विलांस रूम में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग 1 महीने तक सुरक्षित भी रहेगी.

    रेलवे स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के अनुसार डिजाइन किया गया है. इसमें प्राकृतिक रोशनी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होगा. बेहतर वेंटीलेशन री-साईकिल योग्य सामग्री का उपयोग, सौर ऊर्जा का बेहतर इस्तेमक़्ल, वाटर हार्वेस्टिंग और पर्यावरण के अनुकूल होना इसकी खासियत है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगजब! सांसद को ही लगा दिया करोड़ों का चूना, गलत कागजों से प्रॉपर्टी बेचने वाला पकड़ाया
    Next Article हत्यारिन कैदी पर आया जेल अफसर का दिल, कर दिया ये कांड
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?