नई दिल्ली:– ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। ग्रहों के मुताबिक रत्न धारण किए जाते हैं। कुछ रत्न बेहद प्रभावशाली व शक्तिशाली माने जाते हैं। रत्न धारण करने से भी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्नों को धारण करने से धन-संपदा में वृद्धि भी होती है। आइए जानते हैं फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए कौन से रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।
बेहद चमत्कारी माने जाते हैं ये 5 रत्न, धारण करने से दूर होती है पैसों की तंगी
सिट्रीन स्टोन
सिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न दिखने में पीले या सुनहरे रंग का होता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हीरा
हीरा शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस रत्न को धारण करने से कुछ लोगों को धन, दौलत और नाम कमाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
ग्रीन जेड
धन की स्थिति मजबूत बनाने के लिए ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह स्टोन लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है। अपने निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें।
नीलम
नीले रंग का नीलम रत्न शनि का रत्न माना जाता है। वहीं, हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसकी किस्मत चमक सकती है। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
पुखराज
पीले रंग का पुखराज बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसे धारण करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं। वहीं, पुखराज को तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है।
